{"_id":"6213bdef9fd8da3bae6796aa","slug":"jkbose-summer-zone-10th-12th-board-offline-examinations-from-last-week-of-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मार्च के आखिरी सप्ताह से होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मार्च के आखिरी सप्ताह से होंगी 10वीं-12वीं बोर्ड की ऑफलाइन परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी की अधिसूचना
Mon, 21 Feb 2022 09:59 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू।
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 21 Feb 2022 09:59 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कोविड मामलों में गिरावट आने के बाद परीक्षा को अब सामान्य व्यवस्था के तहत कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने के साथ ही जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड अब समर जोन स्कूलों में ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड की अधिसूचना जारी कर कहा है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं मार्च माह के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी। 11वीं की परीक्षाएं अप्रैल के दूसरे सप्ताह से होंगी। इसके लिए डेटशीट जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन
कोविड के कारण पिछले वर्ष समर जोन में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को बीच में रद्द कर दिया गया था। विद्यार्थियों को पहले हुई एक परीक्षा के आधार पर अंक दिए गए। कोविड मामलों में गिरावट आने के बाद बोर्ड परीक्षा को अब सामान्य व्यवस्था के तहत आयोजित करने का फैसला किया गया है। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के जम्मू संभाग संयुक्त सचिव परीक्षा ने अधिसूचना जारी कर संभावित समय की जानकारी दी है।
विज्ञापन