फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKBOS: Marks of internal assessment will be available in all subjects of 10th board

जेकेबोस: 10वीं बोर्ड के सभी विषयों में मिलेंगे इंटरनल असेसमेंट के अंक, स्कूलों की ओर से लिया जाएगा टेस्ट 

Wed, 09 Mar 2022 09:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 09:46 AM IST
सार

अब हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय में भी यह परीक्षा होगी, जिसके अंक फाइनल मार्कशीट के साथ जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को विषयवार असेसमेंट टेस्ट करवाने की सूची और गतिविधियां भेजी हैं। 

विज्ञापन
JKBOS: Marks of internal assessment will be available in all subjects of 10th board
JKBOSE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

समर जोन के स्कूलों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में नई शिक्षा नीति के तहत इस बार से सभी विषयों का इंटरनल असेसमेंट टेस्ट (आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा) होगा। 20 अंकों वाली आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन स्कूल करेंगे। इसमें मिलने वाले अंक विद्यार्थियों की फाइनल अंक तालिका में जुडे़ंगे। दसवीं बोर्ड परीक्षा 80 अंकों की होगी। इससे पूर्व विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में ही इंटरनल असेसमेंट परीक्षा होती थी।

विज्ञापन


अब हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय में भी यह परीक्षा होगी, जिसके अंक फाइनल मार्कशीट के साथ जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को विषयवार असेसमेंट टेस्ट करवाने की सूची और गतिविधियां भेजी हैं, जिसके आधार पर ही पेपर होगा।
विज्ञापन


अगर बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी विषय में अच्छे अंक नहीं मिले तो विद्यार्थी को इंटरनल असेसमेंट के 20 अंकों से लाभ होगा। असेसमेंट टेस्ट स्कूलों की ओर से ही लिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में हर विषय में 20 अंक का मूल्यांकन पेपर करवाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10-12वीं की परीक्षा में 70 फीसदी प्रश्नों का ही देना होगा उत्तर
बीते वर्ष की तरह इस बार होने वाली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र में 30 फीसदी छूट मिलेगी। प्रश्नपत्र में विद्यार्थी 30 फीसदी प्रश्नों को छोड़ सकेंगे और उन्हें 70 फीसदी पेपर करना होगा। 10वीं कक्षा के पेपर में कुल 80 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें इंटरनल असेसमेंट के 20 अंक मिलाकर हर विषय के कुल 100 अंक हो जाएंगे। 

 

इस बार 10वीं कक्षा में हर विषय का इंटरनल असेसमेंट टेस्ट होगा, जो स्कूल ही लेंगे। यह टेस्ट 20 अंकों का होगा। इसमें बच्चों की ओर से प्राप्त किए अंक उसकी बोर्ड परीक्षा से जुड़ेंगे। -  डॉ. यासिर अहमद सिरीवाल, उप निदेशक, जेके स्कूल बोर्ड अकादमिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed