JKBOS 12th Board Result 2022: जेकेबोस ने जम्मू संभाग के विंटर जोन की 12वीं का रिजल्ट किया जारी, मेरिट लिस्ट में लड़कों से आगे रहीं लड़कियां
जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड ने जम्मू संभाग के विंटर जोन की 12वीं का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 74 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कला संकाय की मेरिट सूची में पहले सात स्थान पर लड़कियों का दबदबा कायम रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों में 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कोरोना के बीच हुई ऑफलाइन परीक्षा में 16678 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें 9009 छात्र और 7669 छात्राएं कुल 12089 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। नतीजों का कुल पास प्रतिशत 72 फीसदी है, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। तीन संकाय में से दो में बेटियां टॉपर हैं। विज्ञान संकाय में डोडा जिले के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कलोहत्रान के मोहम्मद सहीम मीर ने 99.2 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।
आर्ट्स में दो लड़कियां टॉपर हैं, जिसमें राजकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल डोडा की शब्बू कुमारी और कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बनिहाल की ताशिका निसार ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहली पोजीशन हासिल की है। वहीं, कामर्स संकाय में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नागसेनी (किश्तवाड़) की माहिरा मुश्ताक 85.4 फीसदी अंक के साथ टॉपर हैं।
कोरोना संक्रमण की चुनौतियां और पाबंदियों के बीच परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कामर्स संकाय में कुल 12 टॉपर हैं, जिसमें छह लड़के और छह लड़कियां है। वहीं आर्ट्स में 14 टॉपर है, जिनमें 12 लड़कियां और दो लड़के, विज्ञान संकाय में 25 टॉपर में से 14 लड़कियां और 11 लड़के हैं।
यहां भेज सकते हैं शिकायत
परीक्षा परिणाम में कोई आशंका हो तो विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट (jssecrecy_jd@jkbose.co.in) पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा छात्र 5676750 नंबर पर जेकेबोस12 स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखकर मैसेज भेज कर अपना रिजल्ट पता रक सकते हैं। बता दें कि जम्मू संभाग के जम्मू और सांबा जिले को छोड़कर अन्य जिलों के स्कूल विंटर जोन में आते हैं।
टॉप टेन में 51 पोजीशन, 38 सरकारी स्कूलों के नाम
विंटर जोन के 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। साइंस में मोहम्मद सहीम, कॉमर्स में माहिरा मुश्ताक और आर्ट्स में शब्बू कुमारी व ताशिका निसारी ने संयुक्त रूप से पहली पोजीशन हासिल की है। तीनों संकायों में कुल 51 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया, जिसमें से 38 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं।
इस बार परिणाम प्रतिशत में भी सुधार हुआ है। पिछले वर्ष विंटर जोन का परिणाम 71 फीसदी था, जबकि इस बार 72 प्रतिशत रहा है। लड़कियों की पास प्रतिशतता भी एक फीसदी बढ़कर इस बार 74 फीसदी रही है। कॉमर्स संकाय में मेरिट सूची में सभी विद्यार्थी सरकारी स्कूल से हैं।
ऑर्ट्स संकाय की मेरिट सूची में 14 विद्यार्थियों में से 12 सरकारी स्कूल से हैं, जबकि सांइस संकाय की मेरिट सूची में कुल 25 विद्यार्थियों में से 14 सरकारी स्कूलों से हैं। बोर्ड परिणामों में 3286 बच्चों ने डिस्टिंक्शन, 6291 ने फर्स्ट डिवीजन और 2420 को सेकेंड डिवीजन मिली है।
पिछले साल के टॉपर से इस बार के टॉपर के अंक ज्यादा
पिछले साल के टॉपर के मुकाबले इस बार के टॉपर के अंक अधिक हैं। ऑर्ट्स संकाय में पिछले वर्ष के टॉपर के अंक 91 फीसदी थे, वहीं इस बार के टॉपर के अंक 94.6 फीसदी हैं। वहीं पिछले वर्ष साइंस संकाय के टॉपर के अंक 97.6 फीसदी थे वहीं इस बार के टॉपर के अंक 99.2 फीसदी हैं।
आर्ट्स के टॉप 10 टॉपर
पहला स्थान शब्बू कुमारी और ताशिका निसारी, दूसरा सिदरा रहमान, तीसरा हुमिरा बानो, चौथा मिस्बा जावेद, पांचवां फयिका असलम, छठा फारिया जहान, सातवां
रिम्पी देवी, आठवां प्रदीप सिंह, श्वेता शर्मा, उल्फत आरा, नौवां फेजान मुश्ताक, ताहिर नाज और दसवां सम्मी उर रहमान
कॉमर्स के टॉप 10 टॉपर
माहिरा मुश्ताक पहले, अर्पणा देवी, मोहम्मद शीजान दूसरे, सानिया बानो तीसरे, मोहम्मद आरिफ चौथे, असरा बानो पांचवें, समरीना बानो, सिमरन बानो छठे, रईस अहमद सातवें, जसवीर सिंह आठवें, रिजवान अहमद नौवें, राजा उस्मान हसन भट्ट दसवें स्थान पर रहे।
सांइस के टॉप 10 टॉपर
मोहम्मद सहीम मीर पहले, सान्या रसूल मलिक, स्मृति शर्मा दूसरे, आईशा सद्दीकी, कशिश ओबरॉय, मोहम्मद सोहेब भट्ट, रकीब फारूक, रशीद शबीर तांत्रे तीसरे, आदित्य शर्मा चौथे, महविश तांत्रे, निधि राठौड़, श्रुति शर्मा चौथे, सचिन शर्मा पांचवें, अहमद फ़राज मलिक, मंशा जान छठे, अफरोज आलम, मोनिका शर्मा सातवें, आकाश परिहार, मृदुल कौल आठवें, नीलाक्षी परिहार, सेहरिश तबसुम नौवें, आरिफ इकबाल, इंद्रा देवी, राजवीर चौहान और तनिक्षा शर्मा दसवें स्थान पर रहे।