फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jk, wrestling championship

Jammu News: जम्मू में 23-24 को होगी अंडर-23 जेएंडके यूटी कुश्ती चैंपियनशिप

विज्ञापन
jk, wrestling championship
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रेसलिंग एसोसिएशन 23 और 24 जून को अंडर-23 जेएंडके यूटी रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 करवाएगी। प्रतियोगिता गुलशन ग्राउंड स्थित 15 जेकेएपी आईआर मुख्यालय में होगी। पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। चैंपियनशिप के आधार पर जम्मू-कश्मीर की टीम का चयन किया जाएगा जो 10 से 12 जुलाई तक हरियाणा के रोहतक में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अनुसार वर्ष 2003 से 2007 के बीच जन्मे खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। वर्ष 2008 में जन्मे पहलवान भी सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र के आधार पर हिस्सा ले सकेंगे। सभी खिलाड़ियों को निर्धारित तिथियों पर सुबह आठ बजे प्रतियोगिता स्थल पर रिपोर्ट करने को कहा गया है। प्रतिभागियों को जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed