फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Weather: Monsoon expected to last till the end of September chances of rain in the coming days

J&K Weather: सितंबर के आखिर तक मानसून के रहने की उम्मीद, आगामी दिनों में बारिश के आसार

Fri, 22 Sep 2023 04:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 22 Sep 2023 04:09 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में निर्धारित समय से आगे चल रहा मानसून सितंबर के आखिर तक खिसक सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
JK Weather: Monsoon expected to last till the end of September chances of rain in the coming days
जम्मू में छाए बादल - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

जम्मू में शुक्रवार सुबह घने बादलों ने आसमान को घेर लिया। इस दौरान हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई। हल्की बूंदाबांदी के बीच लोग सुबह अपनी-अपनी दिनचर्या की शुरुआत की। वहीं, दोपहर बाद शहर में हल्की धूप देखने को मिली। जम्मू-कश्मीर में निर्धारित समय से आगे चल रहा मानसून सितंबर के आखिर तक खिसक सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन

प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सेहत पर असर पड़ सकता है। डाॅक्टरों के अनुसार तापमान के मुताबिक परिधान पहनना जरूरी है। इस मौसम में वायरल बुखार का प्रभाव अधिक रहता है।मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार पिछले साल की तुलना में अगस्त और सितंबर में बारिश कुछ कम हुई है। लेकिन अभी मानसून जम्मू-कश्मीर से नहीं गया है। मौजूदा मौसम के मुताबिक सितंबर के आखिर तक इसके रहने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

हालांकि जम्मू जिला में सितंबर में बारिश हुई है। इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम लगभग साफ रहा। जम्मू में हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री गिरकर 34.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में दिन का तापमान 29.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां भी रात्रि में ठंडक महसूस हो रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed