फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Weather: Chilly Jammu and Kashmir amid dense fog 19 trains late flight cancelled

J&K Weather: घने कोहरे के बीच ठिठुरा जम्मू और कश्मीर, 19 ट्रेनें लेट, उड़ान रद्द

Fri, 29 Dec 2023 11:58 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 11:58 AM IST
सार

प्रदेश में घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में सुरक्षा परिचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस विभाग वाहन चालकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए है। इसमें वाहनों फाॅग लाइट जरूरी लगने को कहा है।

विज्ञापन
JK Weather: Chilly Jammu and Kashmir amid dense fog 19 trains late flight cancelled
श्रीनगर में छाया कोहरा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

घने कोहरे के बीच जम्मू-कश्मीर ठठुर रहा है। दोनों संभागों में शुक्रवार को भी कोहरा छाया हुआ है। दोपहर में थोड़ी राहत के बाद शाम छह बजे फिर कोहरा हावी हो रहा है। इस दौरान कई जगह दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को श्रीनगर से जम्मू आने वाली एक उड़ान रद्द हुई। राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत, हिमगिरी समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनें देरी से जम्मू पहुंचीं। जबकि वंदे भारत 4 घंटे व राजधानी एक्सप्रेस 1:50 घंटे की देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन


बुधवार देर रात 12 बजे से घने कोहरे ने जम्मू को अपनी चपेट में ले लिया। वीरवार सुबह तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे। ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित है। श्रीनगर से जम्मू आई विस्तारा की फ्लाइट (यूके611) खराब मौसम के कारण जम्मू में नहीं उतर सकी, इसे वापस श्रीनगर भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JK Weather: Chilly Jammu and Kashmir amid dense fog 19 trains late flight cancelled
जम्मू में छाया कोहरा - फोटो : अभिषेक बड़ू

इसके साथ श्रीनगर जाने वाली दो, दिल्ली जाने वाली तीन और अहमदाबाद जाने वाली एक फ्लाइट एक से दो घंटे की देरी से अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुईं।
कश्मीर में चिल्ले कलां की वजह से लगभग सभी जगह पारा माइनस से भी नीचे है। कश्मीर भीषण शीतलहर की चपेट में है। 

कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। परिवहन विभाग ने श्रीनगर में वाहन चालकों के लिए सलाह जारी करते हुए उन्हें एहतियात बरतने के लिए कहा है। मां वैष्णो के दरबार में ठंड के बाद भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

दो से 13 घंटे देरी से चल रहीं ट्रेनें

ट्रेनों की रफ्तार पर घने कोहरे की मार पड़ी है। वीरवार को जम्मू आने वाली 17 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। श्री शक्ति दो घंटे, हेमकुंट एक्सप्रेस दो घंटे, हिमगिरी, उत्तर संपर्क क्रांति, जम्मू मेल, पूजा एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेन पांच घंटे देरी से पहुंचीं। अमरनाथ एक्सप्रेस आठ घंटे, सियालदह चार घंटे, हमसफर 13 घंटे, टाटा-मुरी सात घंटे, राजधानी नौ घंटे, झेलम एक्सप्रेस आठ घंटे, शालीमार एक्सप्रेस छह घंटे, मद्रास एक्सप्रेस और मालवा 12 घंटे, हापा एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची।

कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

1.पहलगाम -5.4
2.कुपवाड़ा - 4.3

3.काजीगुंड -3.8
4. श्रीनगर -3.3

5.गुलमर्ग -2.6

6.कोकरनाग -2.0
7.जम्मू 5.8

वाहन में लगाए फॉग लाइट, ट्रैफिक नियमों का करे पालन

प्रदेश में घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में सुरक्षा परिचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस विभाग वाहन चालकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए है। इसमें वाहनों फाॅग लाइट जरूरी लगने को कहा है। वहीं वाहन की गति कम रखने, ज्यादा समय तक वाहन न चलाने, घने कोहरे की जगह बने सुरक्षा संकेत के आधार पर वाहन चलाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed