{"_id":"225cbe94c17f1acce1521107bc493cf9","slug":"jk-victory-continues-in-cricket-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में आखिर ओवर में सर्विसेज को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबले में आखिर ओवर में सर्विसेज को पछाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 09 Nov 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवेज रसूल और आयन चौहान की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जेएंडके ने अपने जीत अभियान को आगे बढ़ाते हुए सर्विसेस को पछाड़कर नार्थ जोन विजय हजारे ट्राफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसमें परवेज रसूल ने शानदार नाबाद 69 रनों की कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
लुहणू क्रिकेट मैदान, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में हुए इस मुकाबले में जेएंडके को भी कड़ी टक्कर मिली, लेकिन इस रोमांचक मुकाबले में आखिर ओवर में जेएंडके के बल्लेबाज बाजी मारने में कामयाब रहे। इस जीत के साथ चैंपियनशिप में जेएंडके ने चार अंकों के साथ बढ़त बनाई है। टास जीतकर जेएंडके ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और उसे सफलता मिली।
विज्ञापन
सर्विसेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 15 अतिरिक्त रनों की मदद से 236 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नकुल वर्मा ने 56, रजत पालीवाल ने 61, सूरज यादव ने 46 और यशपाल सिंह ने 33 रनों का योगदान दिया। जेएंडके की ओर से महजूर अली ने दस ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा राम दयाल, परवेज रसूल और वसीम राजा दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
जेएंडके की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज अहमद उमर बांडे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, लेकिन आयन चौहान ने एक छोर संभालते हुए टीम के खाते में 67 महत्वपूर्ण रन जोड़े। वन डाउन पर उतरे आदिल ऋषि ने 36 रनों का योगदान दिया। मध्यक्रम में उतरे कप्तान परवेज रसूल ने एक छोर पर टिक कर 84 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 69 रनों की पारी खेली।
निचले क्रम में बंदीप सिंह ने 28, समीउल्लाह बेग ने 11 रन जुटाए। दिल्ली के साथ पिछले हुए मुकाबले में भी जेएंडके ने आखिर ओवर में दो विकेट से जीत दर्ज की थी। अब 10 नवंबर को अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम नादौन में पंजाब के खिलाफ जेएंडके अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी।