फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK: Two LeT helpers held with weapons, ammunition found in Baramulla

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में लश्कर के दो मददगार हथियारों के साथ पकड़े, गोला-बारूद व अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली

Thu, 01 Jun 2023 10:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 10:44 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी के अनुसार फ्रेस्तिहार गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सेना के साथ मिलकर चेकिंग शुरू की। 

विज्ञापन
JK: Two LeT helpers held with weapons, ammunition found in Baramulla
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले के क्रीरी के फ्रेस्तिहार इलाके में लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार फ्रेस्तिहार गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के साथ फ्रेस्तिहार वारिपोरा क्रॉसिंग क्रीरी में मोटर व्हीकल चेकिंग प्वाइंट (एमवीसीपी) स्थापित किया।
विज्ञापन


जांच के दौरान संयुक्त दल ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आतंकी सहयोगियों की पहचान सुहैल गुलजार निवासी फ्रेस्तिहार क्रीरी और गुलाम कादिर पाटा निवासी हुडीपोरा रफियाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों लश्कर से जुड़े बताए जाते हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2 चाइनीज पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 15 पिस्टल राउंड समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार कानून की संबंधित धाराओं के तहत क्रीरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed