{"_id":"6144fd718ebc3eb2691a79bf","slug":"jk-towards-industrial-revolution-lg-jammu-city-news-jmu243880142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर औद्योगिक क्रांति की ओर : एलजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर औद्योगिक क्रांति की ओर : एलजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बेहतर मानव पूंजी के साथ नए नवाचारों की शक्ति एक बेहतर कल के निर्माण का सही नुस्खा है। जम्मू-कश्मीर में हमारा उद्देश्य औद्योगिक क्रांति को अगले स्तर पर ले जाना है। भविष्य में आर्थिक लाभ को अधिकतम करने के लिए निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रौद्योगिकी का उपयोग करके सरकारी प्रक्रियाओं में सुधार लाया जा रहा है। उपराज्यपाल वर्चुअल माध्यम से पैन आईआईटी एलुमनाई इंडिया द्वारा एक वैश्विक आभासी प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में बोल रहे थे।
उपराज्यपाल ने कहा कि जल्द ही हम एक कार की पिछली सीट पर बिना ड्राइवर के बैठ सकेंगे, क्योंकि ड्राइवर रहित कारें, साफ्टवेयर से लैस, एक सेल फोन से जुड़े, शून्य दुर्घटना के वादे के साथ हमारे पुराने ड्राइवरों की जगह लेंगी। इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रौद्योगिकी एक महान प्रवर्तक है, लेकिन परिवर्तन की गति सरकार के लिए चुनौतियां भी लाती है। हमें ऐसी प्रौद्योगिकी को अपनाने में तेजी लानी होगी जो हमें विकास में सहायता करती है। हमें उन क्षेत्रों की पहचान करनी होगी, यहां बेहतर सेवा वितरण, दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर जीवन हो। एलजी ने कहा कि सरकार ने एम्पावर नामक साफ्यवेटर माड्यूल तैयार किया है जो प्रत्येक नागरिक को एक मोबाइल फोन के साथ एक विशेष गांव में किए गए काम, उसकी गति और सरकार द्वारा जारी की गई राशि को देखने में सक्षम बनाता है।