फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK student write letter to Prime Minister- said get 4G mobile internet service restored

पीएम मोदी को कश्मीर की छात्रा ने लिखा पत्र, कहा- पढ़ाई नहीं हो पा रही, 4जी इंटरनेट सेवा बहाल करवाएं

Tue, 31 Mar 2020 06:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 31 Mar 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
JK student write letter to Prime Minister- said get 4G mobile internet service restored
कश्मीर संभाग की कक्षा पांच की छात्रा हिबा - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर संभाग की कक्षा पांच की एक छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए छात्रा ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि प्रदेश में 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल कराया जाए। छात्रा ने कहा कि 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा की वजह से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बता दें कि लॉकडाउन के चलते सभी विद्यालय बंद हैं। बच्चे घर से ही पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं उन्हें विद्यालयों से ऑनलाइन ही पाठ्य सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है।

विज्ञापन


श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके की रहने वाली हिबा का कहना है कि विद्यालय से भेजी जाने वाली पाठ्य सामग्री को डाउनलोड करने में काफी वक्त लगता है। इससे केवल वह ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी छात्र-छात्राएं परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 2जी मोबाइल इंटरनेट की स्पीड से बहुत परेशान हैं। ऐसे में पढ़ाई कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए हमारे भविष्य को ध्यान में रखते हुए 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल किया जाए।

विज्ञापन

पूर्व कुलपति ने हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा बहाल करने की मांग की

जम्मू-कश्मीर में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने की मांग को लेकर साईं नाथ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और पुंछ के मूल निवासी डॉ. शाजाद अहमद मलिक ने भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास एक याचिका दायर की है। इस याचिका के जरिए उन्होंने जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा बहाल करने की मांग की है। साथ ही एनएचआरसी से सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी, बीएसएनएल को अपनी नीति को सार्वजनिक करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed