फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jk state president will be elected only on strength of the election of the BJP district presidents

जम्मू व लद्दाख के भाजपा जिलाध्यक्षों के चुनाव के बल पर ही प्रदेश अध्यक्ष का होगा निर्वाचन

Mon, 11 Nov 2019 01:25 AM IST
Pranjal Dixit संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 11 Nov 2019 01:25 AM IST
सार

  • कश्मीर में मनोनयन कर बनेंगे भाजपा के पदाधिकारी
  • नए प्रदेशाध्यक्ष को मिलेगा मनोनयन का अधिकार

विज्ञापन
jk state president will be elected only on strength of the election of the BJP district presidents
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में नए घटनाक्रम के तहत कश्मीर संभाग के दस जिलों में बूथ से लेकर जिला अध्यक्षों तक के मनोनयन का अधिकार नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मिलेगा। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जम्मू व लद्दाख संभाग के नए पदाधिकारियों के बल पर ही करवा लिया जाएगा। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश प्रभारी सरदार वीरेंद्रजीत सिंह के अनुसार बूथ स्तर के चुनाव की प्रक्रिया के बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव करवाया जा रहा है। पहले बीडीसी चुनाव और फिर उसके बाद अब अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संगठनात्मक चुनाव को रोकना पड़ा। 
विज्ञापन


अब कोशिश की जा रही है। 15 नवंबर तक किसी भी सूरत में मंडल अध्यक्षों का चुनाव करवा लिया जाए। इसके बाद 30 नवंबर या ज्यादा से ज्यादा दिसंबर के पहले सप्ताह तक जिला अध्यक्षों का चुनाव जम्मू व लद्दाख संभाग में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह का कहना है कि कश्मीर संभाग के हालात को देखते हुए वहां पर संगठनात्मक चुनाव नहीं करवाए जा सके हैं। वैसे भी भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के नियम के तहत पचास फीसदी क्षेत्रों में चुनाव करवाकर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करवाया जा सकता है। ऐसे में जम्मू व लद्दाख संभाग में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और प्रदेश अध्यक्ष को चुन लिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कश्मीर संभाग के पदाधिकारियों को मनोनीत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed