Jammu Kashmir: बैंक गार्ड की हत्या के मामले में दक्षिण कश्मीर में नौ जगहों पर छापे, एसआईए ने की कार्रवाई
पुलिस और सीआरपीएफ के साथ एसआईए की टीमों ने कई जगहों पर तलाशी ली। इस साल 26 फरवरी को पुलवामा के अचन इलाके में बैंक एटीएम गार्ड संजय शर्मा की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने एक बैंक गार्ड की हत्या के सिलसिले में वीरवार को दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग में नौ अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान क्य-क्या बरामद हुआ इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
एसआईए इस हत्या कांड की जांच कर रही है। पुलिस और सीआरपीएफ के साथ एसआईए की टीमों ने पुलवामा के लिटर, शोपियां के शिरमल और कछवा व दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के चितरगुल, सेमथन व शांगस उतरसू इलाके में तलाशी ली गई है।
इस साल 26 फरवरी को पुलवामा के अचन इलाके में बैंक एटीएम गार्ड संजय शर्मा की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। संजय शर्मा पत्नी के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। इस संबंध में एसआईए की ओर से अप्रैल में भी कार्रवाई की गई थी।
हिजबुल के मददगार का निर्माणाधीन मकान सील
अनंतनाग में विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने वीरवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मददगार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके निर्माणाधीन मकान को सील किया है। यह कार्रवाई अनंतनाग जिले के कोकरनाग के दानवाथपोरा में की गई है।
मददगार की पहचान मोहम्मद इशाक मलिक के रूप में हुई है। इस दौरान पुलिस ने बयान जारी कर आम जनता आतंकवादियों के सहयोगियों को घरों में शरण या आश्रय न देने, रसद न पहुंचाने की सलाह दी है। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।