{"_id":"65a5b92d7f5491b8ae0cbfa7","slug":"jk-school-board-papers-jammu-news-c-10-jmu1037-283043-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेकेे स्कूल बोर्ड - सॉफ्ट जोन में 12वीं की छह, दसवीं की सात और 11वीं की 30 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेकेे स्कूल बोर्ड - सॉफ्ट जोन में 12वीं की छह, दसवीं की सात और 11वीं की 30 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड की 10वीं, 11वीं और 12वीं (सॉफ्ट जोन) की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी हो गई है। 11वीं की 30 मार्च से 25 अप्रैल, 12वीं की छह से 28 मार्च और दसवीं की सात मार्च से तीन अप्रैल तक परीक्षाएं चलेंगी जो एक ही शिफ्ट में सुबह 11 बजे शुरू होंगी। मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों वाले स्कूलों को हार्ड जोन में रखा गया है जिनकी डेटशीट अलग से जारी करने की व्यवस्था है।
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के निदेशक शिक्षाविद के अनुसार 12वीं की पहली परीक्षा छह मार्च को विज्ञान संकाय में भूगोल और कला संकाय में भूगोल, मनोविज्ञान, म्यूजिक, दर्शन और शिक्षा की होगी। 9 मार्च को विभिन्न संकायों की सामान्य अंग्रेजी, 12 मार्च को विज्ञान संकाय में केमिस्ट्री, कला संकाय में अरेबिक, परसियन, संस्कृत और इकोनॉमिक्स, गृह विज्ञान में क्लोथिंग फॉर द फैमिली और वाणिज्य संकाय में एंटरप्रेन्योरशिप और इकोनॉमिक्स की परीक्षाएं होंगी। 15 मार्च को विभिन्न संकायों की व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं होंगी। 16 मार्च को गणित, एप्लाइड मैथमेटिक्स, सोशियोलॉजी, एक्सटेंशन एजुकेशन, 18 मार्च को विज्ञान संकाय में जियोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, कला संकाय में उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी और भोटी, वाणिज्य संकाय में बिजनेस स्ट्डीज की होगी।
इसी तरह 20 मार्च को कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन प्रैक्टिस, एनवायरमेंटल साइंस, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन, इस्लामिक-वैदिक व बुद्धिस्ट स्ट्डीज, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड टेक्नोलॉजी, ट्रैवल, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, इंग्लिश लिटरेचर की परीक्षाएं होंगी। 23 मार्च को विज्ञान संकाय में फिजिक्स, कला संकाय में होम साइंस (इलेक्टिव), हिस्ट्री, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होम साइंस संकाय में ह्यूमन डेवलपमेंट, वाणिज्य संकाय में बिजनेस मैथेमेटिक्स और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षाएं होंगी। अंतिम परीक्षा 28 मार्च को बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी), स्टैटिस्टिक्स, पॉलिटिकल साइंस और अकाउंटेंसी की होंगी।
विज्ञापन
10वीं की अंतिम परीक्षा तीन अप्रैल को
सात मार्च को 10वीं की परीक्षा वोकेशनल विषयों से शुरू होगी। इसमें कृषि, परिधान, शृंगार और घरेलू साज-सज्जा, ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थ केयर, आईटी, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, प्लंबिंग, रिटेल, सिक्योरिटी, टेलिकम्युनिकेशन, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर जैसे कोर्स शामिल हैं। 11 मार्च को इंग्लिश, 13 को होम साइंस, 14 को गणित, 16 को पेंटिंग, आर्ट्स एंड ड्राइंग, 19 को सोशल साइंस (हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, डिजास्टर मैनेजमेंट एंड रोड सेफ्टी एजुकेशन), 22 को म्यूजिक, 27 को हिंदी, उर्दू, 28 को कंप्यूटर साइंस, एक अप्रैल को विज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री एंड लाइफ साइंस) और तीन अप्रैल को एडिशनल ऑप्शनल विषय, अरेबिक, कश्मीरी, डोगरी, भोटी, पंजाबी, उर्दू, हिंदी, परसियन, संस्कृत आदि की परीक्षाएं होंगी।