फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK Police today arrested Hayat Ahmad Bhat, main instigator of law and order disturbance in Downtown

जम्मू-कश्मीरः घाटी का माहौल खराब करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लोगों को कर रहा था गुमराह

Wed, 16 Oct 2019 11:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Oct 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
JK Police today arrested Hayat Ahmad Bhat, main instigator of law and order disturbance in Downtown
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला, फाइल
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके से पुलिस ने हयात अहमद भट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि वह घाटी में कानून व्यवस्था खराब करने में लगा हुआ था। साथ ही युवकों को उकसाने और माहौल को खराब करने में उसकी मुख्य भूमिका बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को डाउनटाउन के सोवरा इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी घाटी के कई इलाकों में अशांति फैलाने व देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त था।

मंगलवार शाम पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला

दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हमला किया। सोमवार को शोपियां में सेब लाद रहे ट्रक के चालक की हत्या के बाद मंगलवार शाम को पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा नहीं। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया। 

इस बीच शोपियां में ट्रक चालक की हत्या के बाद पुलिस ने 15 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि घटना में चार आतंकी शामिल थे, जिनमें एक के पाकिस्तानी होने का शक है। बताते हैं कि दो आतंकी ट्रक के आगे और दो पीछे थे। 

घटना में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ट्रक चालक का शव राजस्थान भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि शोपियां जिले के सिंधु सरमाल इलाके में आतंकियों ने सेब लाद रहे राजस्थान नंबर के ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ट्रक को आग लगा दी। आतंकियों ने बगीचे के मालिक की भी पिटाई की थी। चालक की शिनाख्त शरीफ खान के रूप में हुई थी। माना जा रहा है कि आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए हत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed