{"_id":"642099831711ee66cd092e85","slug":"jk-lg-sinha-guru-nabha-das-gave-society-opportunity-to-revolutionize-path-devotion-and-understand-saints-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेके एलजी सिन्हा: गुरु नाभ दास ने समाज को भक्ति मार्ग की क्रांति और संतों को समझने का दिया अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेके एलजी सिन्हा: गुरु नाभ दास ने समाज को भक्ति मार्ग की क्रांति और संतों को समझने का दिया अवसर
Mon, 27 Mar 2023 12:57 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:57 AM IST
सार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गुरु नाभा दास जी ने लोगों को भेदभाव मुक्त समाज की ओर अग्रसर किया और समाज को भक्ति की क्रांति और संतों को समझने का अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन
जम्मू में कार्यक्रम के दौरान लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु नाभा दास जी ने लोगों को भेदभाव मुक्त समाज की ओर अग्रसर किया और समाज को भक्ति की क्रांति और संतों को समझने का अवसर प्रदान किया है। यह बातें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास जी महाराज के 450वें प्रकाश पर्व पर जम्मू-कश्मीर गुरु नाभा दास समाज कल्याण परिषद की ओर से टीचर भवन गांधीनगर में हुए कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रसिद्ध लेखक प्रकाश नारायण दीक्षित ने लिखा है कि गुरु नाभा दास एक मात्र ऐसे महापुरुष हैं, जिन्होंने धर्म साधना और साधकों का इतिहास देश का सामने रखा। भक्त मार्ग में उन्होंने संत रविदास, कबीर दास, तुलसीदास, शंकराचार्य, सुरदास सहित 200 भक्तों के जीवन के बारे में लिखा, जिससे समाज को इन महान व्यक्तिव की उदारता, धर्म निष्ठा को जानने का मौका मिला।
विज्ञापन
उन्होंने युवा पीढ़ी को भक्त मार्ग पुस्तक पढ़ने को कहा। हम मिलकर संकल्प ले कि शांति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए खुद को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक और प्रदेश भाजपा महासचिव देवेंद्र मन्याल ने समाज से जुड़ी 12 सूत्रीय मांग का ज्ञापन उप राज्यपाल को सौंपा।
विज्ञापन
इसमें आठ अप्रैल को सरकारी अवकाश देने, परिषद के कार्यालय के लिए भूमि देने। जम्मू से अजमेर के बीच चलने वाली पूजा एक्सप्रेस ट्रेन के नाम में गलता नाम को जोड़ने की अपील की गई है। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने स्मृति भवन के निर्माण के लिए परिषद को 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।
इस मौके पर प्रदेश सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य आरएल भारती, गुरु नाभा दास समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष संसार चंद क्रोत्रा आदि मौजूद रहे।