जम्मू-कश्मीर में भी शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन.एन वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दे सकते है जब तक हम लोग वर्गहीन समाज को साथ न्याय और समानता राज स्थापित करें। मुख्यमंत्री ने इस मौक पर बाढ़ से प्रभावित लोगों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बाढ़ का कहर झेल रहे लोगों के लिए सभी के सहयोग की मांग की।
वहीं, रियासत के राज्यपाल ने महात्मा गांधी के भारत की आजादी में उनके योगदान को याद किया और कहा कि हमें सामाजिक अन्याय, नस्लवाद और दमन के खिलाफ अपने निरंतर अभियान चलाने की जरुरत है। समाज के दबे कुचले वर्ग के बीच में धर्मनिरपेक्ष और सामंजस्यपूर्ण समाज की स्थापना करना ही गांधी के लिए एक सही मायने में सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जम्मू से श्रीनगर पहुंचे बीजेपी नेता
वहीं मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा के नेता आज श्रीनगर पहुंचे। भाजपा नेता ने इस अभियान की शुरुआत श्रीनगर के जीबी पंत अस्पताल से की।
इस अभियान में जम्मू से निर्मल सिंह, ब्रगेडियर अनिल सिंह, फारुख खान, मनी शर्मा समेत कई भाजापा श्रीनगर पहुंचे।