फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK government will open new avenues for farmers-entrepreneurs: LG

जम्मू-कश्मीर: सरकार किसानों-उद्यमियों के लिए खोलेगी नए रास्ते, एलजी बोले- डेयरी का समृद्धि में विशेष योगदान

Fri, 02 Jun 2023 12:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 12:46 AM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्व दुग्ध दिवस पर पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए आयोजित समारोह में किसानों और अन्य को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
JK government will open new avenues for farmers-entrepreneurs: LG
घाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार किसानों और युवा उद्यमियों के लिए नए रास्ते खोलेगी। डेयरी का किसान परिवारों की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार डेयरी क्षेत्र की उत्पादकता और विकास में निरंतर वृद्धि को सर्वोच्च महत्व देती है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर 80 प्रतिशत चारा उगाने से हम चारा उत्पादन में आत्मनिर्भर बन जाएंगे। 

विज्ञापन


यह बातें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को एसकेआईसीसी में विश्व दुग्ध दिवस पर पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए आयोजित समारोह के दौरान कही। इस मौके पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विश्व दुग्ध दिवस का उत्सव डेयरी उद्योग की विकास यात्रा में डेयरी किसानों, उद्यमियों और सभी हितधारकों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो दिवसीय समर मीट के दौरान विचारों के आदान-प्रदान से पशुधन क्षेत्र की तकनीकी क्षमताओं के उन्नयन के लिए नई रणनीतियों की पहचान करने, डेयरी क्षेत्र की उत्पादकता, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के लिए महत्वपूर्ण हस्तक्षेप करने में मदद मिलेगी।

उप राज्यपाल ने नए अवसर पैदा करने और सभी हितधारकों के लिए पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को अधिक आकर्षक बनाने के लिए यूटी सरकार के प्रयासों को साझा किया। उपराज्यपाल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी आबादी को आजीविका प्रदान करने में डेयरी क्षेत्र के योगदान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र कृषि जीडीपी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उप राज्यपाल ने कहा कि पशुधन, डेयरी क्षेत्र में नवीनता और किसानों के पारिश्रमिक में सुधार के लिए अन्य देशों और राज्यों के साथ जम्मू-कश्मीर अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है।

चारा उत्पादन, ऊन की गुणवत्ता में सुधार और इनब्रीडिंग जैसे मुद्दों पर सरकार का फोकस हैं। समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) पर कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार का उद्देश्य जम्मू कश्मीर के पशुपालन, कृषि और संबद्ध क्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय लिखना है।

उपराज्यपाल ने भारत सरकार से कृषि क्षेत्र की परियोजनाओं के मार्गदर्शन के लिए पीएमयू की एक सूची बनाने का आग्रह किया और अन्य हिमालयी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्राप्त पैटर्न पर अंतर्राष्ट्रीय वित्त पोषण के लिए प्रदेश पर विचार करने का भी आह्वान किया।


इस मौके पर पांच दिवसीय फीड एंड फोडर अभियान व ए हेल्प पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरू किया गया। साथ ही डेयरी उत्पादन से जुड़ी एक पुस्तक भी जारी की गई।

डेयरी, कृषि और संबद्ध क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि सराहनीय 

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि ऐतिहासिक आयोजन में डेयरी और भेड़ किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के लोगों के स्नेह और विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने डेयरी, कृषि और संबद्ध क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हासिल करने के लिए प्रदेश प्रशासन की सराहना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed