फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK: Division first zoo Jambu Zoo ready, LG Manoj Sinha will inaugurate today

जम्मू-कश्मीर: संभाग का पहला चिड़ियाघर जंबू जू तैयार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज करेंगे उद्धाटन

Mon, 29 May 2023 03:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 03:02 AM IST
सार

जू का सबसे बड़ा आकर्षण जंगल सफारी की तर्ज पर जू की सफारी होगा। इसमें 17 बड़ी और छोटी प्रजातियों के जानवर व पक्षियों को भी रखा गया है। पहले चरण में गुजरात जू से शेर का एक जोड़ा लाया गया है।

विज्ञापन
JK: Division first zoo Jambu Zoo ready, LG Manoj Sinha will inaugurate today
जम्मू जू में काम करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू के नगरोटा में जम्मू संभाग के पहले चिड़ियाघर जंबू जू का पहले चरण का काम समाप्त हो गया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सोमवार को इसे लोगों को समर्पित करेंगे। जू में गुजरात के शेर, नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क ओडिशा के बाघ और लखनऊ जू से घड़ियाल लाए गए हैं।

विज्ञापन

जू का सबसे बड़ा आकर्षण जंगल सफारी की तर्ज पर जू की सफारी होगा। इसमें 17 बड़ी और छोटी प्रजातियों के जानवर व पक्षियों को भी रखा गया है। पहले चरण में गुजरात जू से शेर का एक जोड़ा लाया गया है। इसी तरह नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क ओडिशा से एक जोड़ा बाघ और लखनऊ जू से दस घड़ियाल लाए गए हैं।

विज्ञापन

जंबू जू की 62.17 करोड़ रुपये की परियोजना को वर्ष 2016 में कैंपा के तहत शुरू किया गया था। अब तक परियोजना पर 25 करोड़ की राशि खर्च की जा चुकी है। करीब 3200 कनाल भूमि पर इसका निर्माण किया जा रहा है। जू में काला भालू, स्लॉथ भालू, मगरमच्छ, तेंदुए, हिरण और सांप की विभिन्न प्रजातियां मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें रखने के लिए विशाल इंक्लोजर का निर्माण किया गया है। अभी स्थानीय लोग व पर्यटक जम्मू शहर के मांडा डियर पार्क में रखे जंगली जानवरों को देखने जाते हैं। इस चिड़ियाघर में हिरण की सबसे ज्यादा प्रजातियां रखी गई हैं।

इसमें सफारी की व्यवस्था भी रहेगी। सफारी के लिए जू का क्षेत्रफल भी 163.5 हेक्टेयर से बढ़ाकर 229.5 हेक्टेयर कर दिया गया है। जम्मू शहर के निकट होने से ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed