फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK DGP: Pakistan conspiracies to disrupt peace restoration failed, police ready meet every challenge

जम्मू कश्मीर डीजीपी: पाकिस्तान की शांति बहाली बाधित करने की साजिशें नाकाम, पुलिस हर चुनौती से निपटने को तैयार

Sat, 29 Jul 2023 03:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 03:14 PM IST
सार

श्रीनगर में 33 वर्षों के बाद निकाले गए मुहर्रम जुलूस का जिक्र करते हुए डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन उन शांतिपूर्ण परिवर्तनों के बारे में बताता है जो जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा बलों के प्रयासों से हुए हैं।वर्षों से विभिन्न बलों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के उद्देश्य से अथक प्रयास किया है।

विज्ञापन
JK DGP: Pakistan conspiracies to disrupt peace restoration failed, police ready meet every challenge
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में शांति को बाधित करने के लिए झूठा प्रचार करने सहित सभी प्रयास किए, लेकिन सुरक्षा बलों के कड़े प्रयास और लोगों के समर्थन से उसकी सभी साजिशें विफल हो गईं। उन्होंने यह टिप्पणी सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद के परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों के एक समूह के साथ बातचीत के दौरान की।

विज्ञापन


दो महिला अधिकारियों और नेपाल और मालदीव के दो अधिकारियों सहित 22 आईपीएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों का समूह भारत दर्शन कार्यक्रम और उनके बुनियादी प्रशिक्षण के एक भाग के रूप में जम्मू-कश्मीर के अध्ययन-सह-सांस्कृतिक दौरे पर है। पुलिस मुख्यालय में बातचीत के दौरान डीजीपी ने कहा कि पिछले तीन दशकों में जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी संख्या में समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के लोगों के समर्थन की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने लोगों को लुभाने और शांति को बाधित करने के लिए सभी प्रयास किए हैं। हालांकि, अन्य सुरक्षा बलों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के कड़े प्रयासों और लोगों के समर्थन से सभी साजिशें विफल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में यहां आयोजित जी20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक और वीरवार को 33 वर्षों के बाद निकाले गए ऐतिहासिक मुहर्रम जुलूस का जिक्र करते हुए डीजीपी ने कहा कि ऐसे आयोजन उन शांतिपूर्ण परिवर्तनों के बारे में बताता है जो जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा बलों के प्रयासों से हुए हैं।

वर्षों से विभिन्न बलों ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाने के उद्देश्य से अथक प्रयास किया है। बहुत कुछ हासिल किया गया है और शांति को और मजबूत करने के लिए और प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीदों पर गर्व है और हमारा प्रयास है कि हम अपने कर्मियों के बलिदान को याद रखें और हर अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।


पुलिस कर्मियों के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ना हमेशा एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि वे एक ही समाज से आते हैं। यह पुलिलस जवानों का साहस और वीरता है कि आज बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों को शांतिदूत और नायक के रूप में देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed