बोर्ड ने जारी की समर जोन की 10वीं और 12वीं की डेटशीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों की दसवीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई हैं। दसवीं की परीक्षाएं चार मार्च से 24 मार्च तक चलेंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी को शुरू होंगी और 15 मार्च तक चलेंगी।
विंटर जोन की परीक्षाओं के बाद जम्मू संभाग के समर जोन के विद्यार्थी लंबे समय से डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे थे, हालांकि बोर्ड ने परीक्षा के शुरू होने की तारीखों का एलान कुछ दिन पहले ही कर दिया था, लेकिन अब बोर्ड ने परीक्षाओं की पूरी डेटशीट जारी कर दी है।
वहीं डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। काफी संख्या में विद्यार्थी अब स्कूलों में न जाकर घर में ही तैयारी करने में जुट चुके हैं।
जम्मू संभाग के समर जोन की दसवीं की डेटशीट
तारीख==========विषय, समय सुबह 11 बजे
4 मार्च========एडिशनल, ऑप्शनल
9 मार्च=======इंग्लिश
14 मार्च======विज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री, लाइफ सांइस) होम साइंस
16 मार्च======हिंदी, उर्दू
19 मार्च=====सोशल साइंस
24 मार्च=====मैथमेटिक्स, म्यूजिक, पेंटिंग, आर्ट एंड ड्राइंग
17 फरवरी===विज्ञान, होम साइंस, कंप्यूटर साइंस, म्यूजिक के प्रैक्टीकल
समर जोन की 12वीं वार्षिक परीक्षा की डेटशीट
25 फरवरी====जयोग्राफी, साइकोलॉजी, म्यूजिक, फिलासफी
27 फरवरी====जूलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायो केमिस्ट्री, अरेबिक, संस्कृत, पर्शियन, इकनामिक्स, ह्यूमन डेवलपमेंट, एंटरप्रेनोयशिप इकनामिक्स
29 फरवरी===जनरल इंग्लिश
02 मार्च=====कंप्यूटर साइंस, इन्फोरमेटिक्स प्रैक्टिस, पर्यावरण विज्ञान, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजूकेशन, होटल मैनेजमेंट, इस्लामिक स्टडीज, वैदिक स्टडीज, बुद्धिस्ट स्टडीज, इलेक्ट्रानिक्स, ट्रेवल, टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट, इंग्लिश लिट्रेचर
05 मार्च=====बायोलाजी, पॉलिटिकल साइंस, स्टैटिक्स, बिजनेस मैथमेटिक्स,
08 मार्च=====मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, सोशियोलॉजी,
10 मार्च=====एजूकेशन, क्लोथिंग आफ द फैमिली
12 मार्च==फिजिक्स, उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, डोगरी, पंजाबी, भोटी, एकाउंटेंसी, एक्सटेंशन एजूकेशन
15 मार्च====केमिस्ट्री, होम साइंस (इलेक्टिव), हिस्ट्री और बिजनेस स्टडीज