{"_id":"584d61574f1c1b753a2c3626","slug":"jitendra-singh-statement-on-ceasefire-violation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PMO राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह की पाक को दो टूक, कहा- हर हरकत का देंगे मुंहतोड़ जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PMO राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह की पाक को दो टूक, कहा- हर हरकत का देंगे मुंहतोड़ जवाब
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
Updated Sun, 11 Dec 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान को हर नापाक हरकत के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान को पहली बार करारा जवाब मिल रहा है। इससे बार्डर को लोगों का मनोबल ऊंचा हुआ है।
बार्डर के लोग कहने लगे हैं कि हमारी चिंता नहीं करें लेकिन इस बार पाकिस्तान के हर हिसाब को चुकता कर दें। पाकिस्तान को शिकस्त देने के साथ-साथ केंद्र बार्डर के लोगों की सुरक्षा को भी ठोस बंदोबस्त कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में बार्डर के ग्रामीणों के पशुओं की मौतें होती रहती हैं। इसलिए बार्डर इलाके में पशु बीमा योजना लागू किया जा रहा है। पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे जाने वाले ग्रामीणों के लिए मुआवजा की राशि दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। पहाड़ी विस्थापितों को अब कश्मीरी पंडितों के समकक्ष मुआवजे का प्रावधान किया गया है।

'पीओके के रिफ्यूजियों के लिए 2000 करोड़ का पैकेज'
कार्यक्रम में मौजूद गृहमंत्री और अन्य
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि पीओके के रिफ्यूजियों के लिए 2000 करोड़ का पैकेज दिया गया है। वेस्ट पाकिस्तान के रिफ्यूजियों के लिए सशस्त्र बलों में विशेष भर्ती अभियान शुरू किया जाएगा। बार्डर पर बंकरों का निर्माण किया जा रहा है।
विकास को गति देते हुए कीड़िया गड़ियाल में अटल सेतु को समर्पित किया जा चुका है। कठुआ में बायोटेक्नालाजी पार्क बनाया जा रहा है। शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट के लागू होने के बाद सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क से हर क्षेत्र को जोड़ा जा रहा है। कठुआ में देश का विकसित बीज प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जा रही है। पीएमओ मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कठुआ के लोग भोले भाले, देशभक्त और स्वाभिमानी हैं।
उन्होंने कहा कि कठुआ वासियों के दिलों में एक ही सुर है भारत माता की जय। वहीं केंद्र सरकार और राज्य की आवाम के बीच समन्वय को मजबूत बनाने की दिशा में किए गए कार्यों पर भी उन्होंने संबोधन में प्रकाश डाला। बार्डर के लोगों को यकीन है कि केंद्र सरकार संवेदनशील होकर विश्वासपूर्ण तरीके से काम कर रही है। क्रमबद्ध वायदे पूरे किए जा रहेेे हैं। उन्होंने राज्य में शुरू हुए और करवाए गए विकास कार्यों को भी गिनाया।