{"_id":"5945601d4f1c1bb03a8b48be","slug":"jitendra-singh-speaks-about-ending-terrorism-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी से जल्द खत्म होगा आतंकवाद: जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी से जल्द खत्म होगा आतंकवाद: जितेंद्र सिंह
amarujala.com- presented by- श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के गश्ती दल पर आतंकवादियों के हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए कहा है कि सुरक्षाबलों के दबाव के चलते आतंकवादी अब बौखला चुके हैं। अब रणनीति बदलकर हमले कर रहे हैं। सुरक्षाबल आतंकवादियों की बदली रणनीति का उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे। घाटी से आतंकवाद जल्द समाप्त होगा।
विज्ञापन
जम्मू के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शनिवार को अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान उधमपुर, कठुआ, डोडा संसदीय क्षेत्र में हुए कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुरक्षाबलों और सेना ने आतंकवादियों पर दबाव बढ़ा दिया है। कश्मीर घाटी से आतंकवाद जल्द समाप्त होगा। पिछले कुछ अर्से से बढ़ी आतंकवादी गतिविधियों के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा संबंधी सवाल पर कहा कि इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीर का युवा भारत के विकास की राह पर चलना चाहता है। इसी का नतीजा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होकर कई कश्मीरी युवकों ने देश और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। यही नहीं आईआईटी आदि परीक्षाओं में भी कश्मीरी युवा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन