{"_id":"5d79bc448ebc3e017e52b5b9","slug":"jitendra-singh-said-india-cannot-tolerate-anti-national-jammu-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- ऐसे लोग जम्मू कश्मीर के राज्यपाल बनने के दावेदारी करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- ऐसे लोग जम्मू कश्मीर के राज्यपाल बनने के दावेदारी करते हैं
Thu, 12 Sep 2019 10:17 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि तथाकथित बौद्धिकता की आड़ में राष्ट्र विरोध को मंजूर नहीं किया जा सकता। 2019 का भारत इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि कश्मीर पर तथाकथित कश्मीर विशेषज्ञों की वजह से ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे कई विशेषज्ञ जम्मू कश्मीर से बाहर रहते है लेकिन वह पुस्तकें प्रकाशित करने के अलावा टीवी चैनलों पर कश्मीर के विशेषज्ञ बने होते हैं और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल बनने के दावेदार भी बनते हैं।
विज्ञापन
विदेशी मीडिया की नाकारात्मक प्रतिक्रिया पर मंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में विश्व ने भारत के पक्ष को समझा हैं और पाकिस्तान की भूमिका आतंकवाद तक सीमित हुई है। उन्होंने कहा कश्मीर के तथाकथित कश्मीरी नेताओं ने अपने कश्मीरी लोगों को ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद कश्मीर केंद्रित नेताओं का पर्दाफाश भी हुआ है।
विज्ञापन