फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jitendra singh sacks pakistan on controversial statement

उपमहाद्वीप में आतंकवाद का जन्मदाता पाकिस्तान : डॉ. जितेंद्र

Sat, 06 May 2017 07:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 06 May 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
jitendra singh sacks pakistan on controversial statement
JITENDRA SINGH - फोटो : file photo

भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के पास ऐसे प्रमाण उपलब्ध होते रहे हैं, जिनसे साबित होता है कि कश्मीर में होने वाला आतंकवाद पाकिस्तान की भूमि से पैदा होता है। पाकिस्तान न केवल आतंकवाद का पूरे उपमहाद्वीप में प्रमुख जन्मदाता है, बल्कि मानवाधिकारों का भी सर्वाधिक उल्लंघन वहीं हो रहा है।

विज्ञापन


फिर चाहे पाक अधिकृत कश्मीर में हो, गिलगित या फिर बलूचिस्तान मेें। ये बातें पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कठुआ जिले के दियालाचक में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं।उन्हाेंने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद को पैसों का लेनदेन पाक से होने के प्रमाण मिले हैं जिसे रोकने के प्रयास भी किए गए हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार इसमें कड़ी कार्रवाई करेगी और कुछ ही समय में प्रत्यक्ष रूप से नतीजे भी सामने आएंगे। जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि गिलानी का यह बयान कि सेना द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों में बच्चे न पढ़ाए जाएं खुद में कश्मीर के युवाओं की आंखें खोलने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादी नेता गिलानी पर साधा निशाना

jitendra singh sacks pakistan on controversial statement
jitendra singh - फोटो : File Photo

तर्क आधारित युग में कश्मीरी युवाओं को गिलानी से भी प्रश्न करना चाहिए कि वो भी अपने बच्चों को पढ़ाई और नौकरी छुड़ाकर जेहाद की जंग में कूद पड़े। उन्होंने कहा कि कश्मीर का युवा जागरूक हो चुका है और देशभर में विकास यात्रा पर निकले युवाओं की ही तरह कश्मीर का युवा भी मोदी सरकार की विकास यात्रा का पूरा लाभ लेना चाहता है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के हालात सामान्य करने में सहयोग के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से निश्चित तौर पर तैयार है। श्री अमरनाथ यात्रा की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आएगी राज्य की स्थिति सामान्य हो जाएगी, जिसमें राज्य प्रशासन जुटा हुआ है।

वहीं पाकिस्तानी मीडिया द्वारा भारत विरोधी प्रचार प्रसार के मामले पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय और विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री वैंकया नायडू ने स्पष्ट किया है कि यह प्रोपेगेंडा जारी नहीं रहने दिया जाएगा। इस संबंध निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed