फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jitendra singh asks terrorism making big loss to jammu and kashmir

आतंकवाद से जम्मू-कश्मीर राज्य को भारी क्षति: डा.जितेंद्र सिंह

Sun, 09 Apr 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 09 Apr 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
jitendra singh asks terrorism making big loss to jammu and kashmir
राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo

आतंकवाद और स्वार्थी राजनेताओं की वजह से जम्मू कश्मीर को भारी क्षति पहुंची है। स्वार्थी राज नेताओं ने सत्ता में रहते हुए अपने फायदे के लिए अनुच्छेद 370 को हथियार की तरह प्रयोग किया। अगर यहां आतंकवाद और स्वार्थी नेता न होते तो श्रीनगर हैदराबाद जैसा होता और जम्मू जालंधर।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को भाजपा पार्टी मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर यह शब्द कहें। सिंह ने कहा पीडीपी के साथ भाजपा का विचारधारा का गठबंधन नहीं है। सरकार चलाने के लिए एजेंडा आफ अलायंस पर आधारित गठबंधन है।
विज्ञापन


भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को खुलकर अपनी विचारधारा को लोगों के बीच ले जाना चाहिए। भाजपा कभी भी विचारधारा से समझौैता नहीं कर सकती। पीडीपी भी अपनी बात रखती है। भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी रखनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा को अपनी विचारधारा पर गर्व'

jitendra singh asks terrorism making big loss to jammu and kashmir
JITENDRA SINGH - फोटो : file photo

उन्होंने कहा 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपात काल लागू करने के बाद जब देखा की देश में कांग्रेस के लिए चुनाव लायक स्थिति नहीं है तो उन्होंने संसद का कार्यकाल छह साल किया लेकिन विरोध को देखते हुए उसे वापिस ले लिया।

लेकिन जम्मू कश्मीर में स्वार्थी राजनेताओं ने यहां पर विधानसभा का कार्यकाल छह साल कर लिया और इसे जारी रखा। इस पर बात करने से धारा 370 कैसे टूटती है और रियासत के विशेष दर्जे को कहां क्षति पहुंचती हैं कोई उन्हें बताए। उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 और रियासत की पहचान को लेकर कुछ लोगों ने भ्रम पैदा किया हुआ है उसे दूर करने में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। 

उन्होंने कहा रियासत की संवैधानिक स्थिति में बदलाव लाए बिना जन हित में जो बदलाव लाएं जाने चाहिए वह लाने चाहिए। महाराजा हरि सिंह के समय में भी रियासत के बाहर के लोगों को यहां लाया गया और बसाया गया। उन्होंने कहा भाजपा को अपनी विचारधारा पर गर्व हैं और वह भारत विरोधी शब्दों को बर्दाश्त नहीं कर सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed