फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jitendra singh and nirmal singh in bjp national Executive body

शाह की टीम में जितेंद्र, जुगल और निर्मल पढ़ें, खबर

Thu, 12 Mar 2015 11:44 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
jitendra singh and nirmal singh in bjp national Executive body

जम्मू-कश्मीर से केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह और अशोक खजूरिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और जुगल किशोर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश संगठन के मंत्री के रूप में अशोक कौल को भी जगह मिली है। जम्मू-कश्मीर विधानपरिषद में पहली बार भाजपा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। पार्टी ने परिषद में अपने नेता का चयन नहीं किया है।
विज्ञापन


परिषद के नेता भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्यों में शामिल होंगे। लद्दाख के सांसद थुपस्थन चिवांग और राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह मन्हास विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रियासत से आठ सदस्य होंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय संगठन के कई चेहरों के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के कारण कई पद अरसे से रिक्त हैं। इस बारे में शाह ने अंतिम दौर का मंथन कर लिया है।

कार्यकारणी में कुल 117 लोग

jitendra singh and nirmal singh in bjp national Executive body

लंबे इंतजार के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की नई कार्यकारिणी गठित कर दी है। वीरवार को घोषित की गई 111 सदस्यीय नई कार्यकारिणी से केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला, स्मृति ईरानी, सांसद हेमामालिनी, प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, सुधांशु त्रिवेदी और शाइना एनसी की छुट्टी कर दी गई है।

कुल 177 सदस्यों वाली कार्यकारिणी के 27 सदस्यीय स्थायी आमंत्रित सदस्यों में पार्टी शासित आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों, दो उपमुख्यमंत्रियों, 14 पूर्व मुख्यमंत्रियों और दो पूर्व उपमुख्यमंत्रियों को जगह दी गई है।

40 सदस्यीय विशेष आमंत्रित सदस्यों की टीम में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो और सांसद किरण खेर को जगह दी गई है। शाह अगले एक सप्ताह में केंद्रीय संगठन में खाली पड़े पदों को भी भरेंगे।

संघ की नहीं मानी तो हो गई छुट्टी

jitendra singh and nirmal singh in bjp national Executive body

शाह ने पार्टी की नई कार्यकारिणी में मार्गदर्शक मंडल में शामिल तीन शीर्ष नेताओं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को जगह दी है।

पार्टी का अल्पसंख्यक चेहरा माने जाने वाले शाहनवाज और नजमा को कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई है जबकि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं।

खास बात कार्यकारिणी से स्मृति की विदाई है। माना जा रहा है कि बतौर मानव संसाधन मंत्री संघ के अनुकूल कार्य न करने के कारण स्मृति को नई टीम से बाहर जाना पड़ा है।

विवादास्पद बयान से चर्चा में आई केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति को भी नई टीम में जगह दी है।

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित आठ नेताओं को बतौर सीएम बतौर स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में नई टीम में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed