फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jitendra said: Jammu Kashmir is the top priority of Modi

पल्ली में जितेंद्र बोले: जम्मू-कश्मीर मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता में, प्रदेश में विकास की गति को तेजी से बढ़ाया 

Mon, 25 Apr 2022 03:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 03:30 AM IST
सार

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कटड़ा-वैष्णो देवी रेल स्टेशन का लोकार्पण किया था और अब यह देश का पहला सौर ऊर्जा से चलने वाला स्टेशन बना। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में सफल पंचायत चुनाव करवाकर 70 वर्षों बाद जिला परिषदों का गठन किया गया।

विज्ञापन
Jitendra said: Jammu Kashmir is the top priority of Modi
पीएम मोदी का स्वागत करते एलजी मनोज सिन्हा साथ में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर को पिछले आठ वर्षों में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रदेश को कई राष्ट्रीय परियोजनाएं देकर विकास को गति दी गई और कई लंबित परियोजनाओं को पूरा करके जनता को समर्पित किया गया। जम्मू-कश्मीर नए युग की ओर अग्रसर है। डॉ. सिंह रविवार को पल्ली में राष्ट्रीय पंचायती दिवस समारोह में बोल रहे थे। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री बनने के बाद कटड़ा-वैष्णो देवी रेल स्टेशन का लोकार्पण किया

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने कटड़ा-वैष्णो देवी रेल स्टेशन का लोकार्पण किया था और अब यह देश का पहला सौर ऊर्जा से चलने वाला स्टेशन बना। जम्मू कश्मीर में वर्ष 2014 में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ था। इन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री लगातार जम्मू-कश्मीर आकर लोगों का उत्साह बढ़ाते रहे।

विज्ञापन

पंचायत चुनाव करवाकर 70 वर्षों बाद जिला परिषदों का गठन किया

उन्होंने बाढ़ ग्रस्त लोगों के बीच आकर दिवाली मनाई। जम्मू-कश्मीर में सफल पंचायत चुनाव करवाकर 70 वर्षों बाद जिला परिषदों का गठन किया गया। पंचायतों का सशक्तीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पल्ली पंचायत में रिकॉर्ड 18 दिन में प्रौद्योगिकी व विज्ञान विभाग द्वारा 500 किलोवाट का सोलर संयंत्र स्थापित करके 348 घरों में सौर ऊर्जा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed