फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jhidi fair, dc meeting

झिड़ी मेले में लोगों को मिले बेहतर सुविधा : डीसी

विज्ञापन
jhidi fair, dc meeting
​झिड़ी मेले के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते डीसी जम्मू ं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। उत्तर भारत का सबसे बड़ा झिड़ी मेला 26 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा। मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। डीसी सचिन कुमार वैश्य ने शनिवार को बाबा जित्तो तीर्थ स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने मंदिर और आसपास क्षेत्र में स्वच्छता बनाने पर जोर दिया। अधिकारियों से पर्याप्त कर्मचारी और कूड़ेदान रखने के लिए कहा, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिले। उन्होंने कहा कि मेले के रूप में क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित और पर्यटकों को आकर्षित करने का अवसर है। ऐसे में सुनिश्चित हो कि उन्हें यादगार अनुभव दिलाया जा सके। अधिकारियों को गड्ढे भरने, पीने का पानी और शौचालय की सुविधा, भक्तों के लिए सुरक्षा और वाहन पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्थानीय आयोजन समिति के सदस्यों से बातचीत कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान एसएसपी डॉ. विनोद कुमार, एसडीएम मढ़ मनू हंस, एडीसी प्रीति शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शहर का दौरा कर जांची व्यवस्था
जम्मू। दिवाली पर्व पर बाजारों में सुरक्षा, सफाई और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीसी ने बाजारों का दौरा किया। उन्होंने पुरानी मंडी, रघुनाथ बाजार सहित अन्य बाजारों में व्यवस्था जांची। इस दौरान दुकानदारों से बातचीत की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed