फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jhanki of jammu and kashmir will be seen on rajpath maa vaishno building will be the center of attraction

राजपथ पर दिखेगी जम्मू-कश्मीर की झांकी: मां वैष्णो का भवन होगा आकर्षण का केंद्र, शिक्षा संस्थान बयां करेंगे बदलाव की कहानी

Tue, 18 Jan 2022 01:30 AM IST
Vikas Kumar अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू
अरुण कुमार, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Jan 2022 01:30 AM IST
सार

2021 में जम्मू-कश्मीर की झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में स्थान नहीं मिला था। इस बार सरकार ने एक बार फिर प्रसिद्ध कलाकार और कई बार प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार दिलवाने वाले वीर मुंशी को झांकी तैयार करने की जिम्मेवारी सौंपी है। 

विज्ञापन
jhanki of jammu and kashmir will be seen on rajpath maa vaishno building will be the center of attraction
राजपथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली के राजपथ पर इस बार माता वैष्णो देवी भवन और राष्ट्र स्तरीय संस्थानों की झांकी जम्मू-कश्मीर में हो रहे बदलाव को बयान करेगी। मां वैष्णो के भवन को मुख्य आकर्षण के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि वर्ष 2020 के दो साल बाद इस झांकी में आईआईटी जम्मू, आईआईएम जम्मू, एम्स जम्मू, एम्स पुलवामा, रियासी में चिनाब पर बन रहे रेलवे का सबसे ऊंचे पुल सहित प्रदेश में अन्य विकास कार्य व सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया जाएगा। प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार वीर मुंशी इस झांकी को तैयार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


2021 में जम्मू-कश्मीर की झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में स्थान नहीं मिला था। इस बार सरकार ने एक बार फिर प्रसिद्ध कलाकार और कई बार प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार दिलवाने वाले वीर मुंशी को झांकी तैयार करने की जिम्मेवारी सौंपी है। 2020 की झांकी में ‘गांव की ओर’ कार्यक्रम दर्शाया गया था। वहीं इस बार की झांकी में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल माता वैष्णो देवी भवन मुख्य आकर्षण रहेगा। प्रदेश में तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा संस्थान, स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियों के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक-आर्थिक उन्नति की झलक भी दिखाई जाएगी। 
विज्ञापन


झांकी तैयार करने वाले कलाकार वीर मुंशी ने कहा कि झांकी पर काम चल रहा है और कार्य अंतिम चरणों में है। 26 जनवरी को राजपथ पर झांकी के माध्यम से प्रदेश में विकास की बयार के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि झांकी का मुख्य केंद्र वैष्णो देवी का भवन ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों सहित सांस्कृतिक विविधिता को राजपथ पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार वीर मुंशी इस झांकी को तैयार कर रहे हैं। -राहुल पांडे सचिव, कल्चरल अकादमिक  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed