{"_id":"67b4ffcba9e7eb8bc00da4b4","slug":"jewelery-worth-rs-35-lakh-stolen-from-nanak-nagar-in-broad-daylight-jammu-news-c-10-jam1003-548856-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नानक नगर से दिनदिहाड़े 35 लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नानक नगर से दिनदिहाड़े 35 लाख के गहने चोरी
विज्ञापन
नोट - फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के नानक नगर इलाके के एक घर से दिनदिहाड़े चोरी हो गई। चोर खिड़की के रास्ते से बंद मकान में घुसकर करीब 35 लाख के गहने चोरी कर ले गए। मामले की एफआईआर गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार नानक नगर के सेक्टर सात निवासी मनवीत सिंह पेशे से व्यापारी हैं. वहीं उनकी पत्नी गृहणी हैं। घर में मनवीत, उनकी पत्नी और बच्चे ही रहते हैं। बीते दिनों मनवीत की रिश्तेदारी में शादी थी। इसमें उनका पूरा परिवार शामिल हुआ था। शादी के लिए ही मनवीत ने बैंक के लॉकर में जमा गहने निकाले थे। शादी से लौटने के बाद गहने बैग में ही रखे हुए थे, जो कुछ दिनों में बैंक के लॉकर में ही जमा कराने थे।
मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे मनवीत की पत्नी स्कूल में पढ़ने वाली अपनी बेटी को वैन से लेने के लिए घर से पीछे वाली गली में गईं। करीब 20 मिनट बाद लौटीं तो देखा कि रसोई में बनी खिड़की की जाली टूटी है। इसके बाद जब भीतर जाकर देखा तो गहनों से भरा बैग गायब था। यह देखते ही मनवीत की पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत पति और पुलिस को घटना की सूचना दी। मनवीत के मुताबिक बैग में करीब 35 लाख के गहने थे। इसमें सोने, चांदी और हीरे जड़े गहने शामिल हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरुण प्रकाश का कहना है कि पुलिस मामले की तेजी से जांच कर रही है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।