{"_id":"59e23e1f4f1c1b74698b5b78","slug":"jatindra-singh-died-on-saturday-in-suspected-situation-in-udhampur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः उधमपुर जेल में अमनदीप हत्याकांड के आरोपी की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः उधमपुर जेल में अमनदीप हत्याकांड के आरोपी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के चर्चित शख्स नागर सिंह उर्फ नागो का बेटा तथा अमनदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी जतिंद्र सिंह उर्फ राजा की शनिवार को जिला जेल उधमपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजा ने जेल के बाथरूम में अपनी पैंट से फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
हालांकि यह जांच का विषय है कि पैंट के बनाए फंदे को टांगा कहां गया था। वहीं, मृतक के परिवार के सदस्यों के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले वे राजा से मिले थे और तब वह बिल्कुल ठीक था। जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे जिला जेल पुलिस राजा को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचाया। पुलिस के अनुसार राजा को जेल की एक बैरक में तीन अन्य कैदियों के साथ रखा गया था। दोपहर करीब 12 बजे चारों कैदियों ने खाना खाया और राजा बाथरूम जाने की बात कह कर बैरक से बाहर निकल गया। बाकी के तीन कैदी आराम करने लगे।
विज्ञापन
करीब साढ़े तीन घंटे बाद भी राजा नहीं लौटा तो साथी कैदी पुलिस कर्मियों से राजा के बारे में पूछने लगे। इसके बाद जेल पुलिस ने राजा की तलाश की तो बाथरूम में पैंट से लगाए फंदे से उसका शव लटकता मिला। जब इसके बारे में जेल अधिकारियों को पता चला तो हड़कंप मच गया और तुरंत राजा के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी मिलने के बाद एसएसपी उधमपुर, एएसपी व अन्य अधिकारी जिला जेल पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। परिवार के सदस्यों के समय पर न पहुंचने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया गया। रविवार सुबह डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी और उसके बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।