{"_id":"678432c902482aba3f0d9ab7","slug":"janvi-got-first-place-in-debate-competition-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100954-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में जानवी को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में जानवी को पहला स्थान
Mon, 13 Jan 2025 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
अखनूर। गंडारवां स्थित वोउ क्लब ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं की राष्ट्रीय प्रगति और विकास में भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सरकारी माध्यमिक स्कूल खुंगन, कोटली टांडा में आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के इंचार्ज राजीव कुमार मुख्य अतिथि थे और वोउ क्लब के अध्यक्ष बलविंदर सिंह पवार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और क्लब के विधिक सलाहकार एडवोकेट नरेश कुमार रैना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के उपदेश हिंदू सनातन वैदिक आर्य धर्म और उनके गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी के व्यावहारिक अनुभवों का प्रतिबिंब हैं। बलविंदर सिंह पवार ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि राजीव कुमार ने प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को रजिस्टर, पेन और प्रमाण पत्र वितरित किए। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पहला स्थान जानवी वर्मा, दूसरा स्थान आरती देवी और तीसरा स्थान सिमरन देवी ने प्राप्त किया। संवाद