फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में कुछ ऐसा रहा जनता कर्फ्यू, थाली-ताली-घंटी और शंखनाद से गूंजा प्रदेश

Sun, 22 Mar 2020 03:51 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 22 Mar 2020 03:51 PM IST
खास बातें

कोरोना वायरस के संक्रमण को काबू में करने के लिए लोगों से किए गए जनता कर्फ्यू के आह्वान का असर रविवार सुबह से ही दिखने लगा है। जम्मू-कश्मीर में भी लोग जनता कर्फ्यू के नियमों का पालन कर रहे हैं। सड़कों पर केवल वही लोग नजर आ रहे हैं जिन्हें बहुत जरूरी काम हैं। लगभग सभी लोग घरों में बंद रहने को ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। यहां पढ़ें जम्मू-कश्मीर में जनता कर्फ्यू के पल-पल के अपडेट- 

विज्ञापन
Janta Curfew Jammu Live Updates Today Coronavirus News in Hindi
जम्मू कश्मीर में जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:50 PM, 22-Mar-2020
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आईटीबीपी के जवानों ने कोरोना वायरस को मात देने में जुटे सभी कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए थालियां और तालियां बजाई। अनंतनाग में सीआरपीएफ की 40वीं बटालियन के जवानों ने भी तालियां बजाकर कोरोना वायरस को मात देने में जुटे सभी कर्मियों के उत्साहवर्धन किया। लोगों ने भी जनता कर्फ्यू का अच्छी तरह से पालन किया, साथ ही उन सभी का अभिवादन और उत्साहवर्धन किया जो लोग कोरोना वायरस को मात देने में जुटे हुए हैं।
05:19 PM, 22-Mar-2020
शाम पांच बजते ही जम्मू-कश्मीर में एक अलग ही माहौल देखने को मिला। लोगों ने घरों की खिड़कियों और छतों से थाली-ताली व शंख आदि बजाकर स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों का आभार जताया। साथ ही कोरोना से लड़ने को एकजुटता दिखाने की प्रधानमंत्री की अपील का कई हिस्सों में खासा असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
03:46 PM, 22-Mar-2020

प्रशासन की ओर से प्रयास जारी

प्रशासन की ओर से जनता कर्फ्यू को सफल बनाए जाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जो लोग घरों से बाहर निकले भी उनको अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने समझाया कि ऐसा करके वह खुद और अन्य लोगों को जोखिम में डाल सकते हैं। अधिकारियों की बात सुन कर लोगों ने भी उनके आदेशों व प्रधानमंत्री की अपील का पालन करना ज्यादा उचित समझा।
03:18 PM, 22-Mar-2020

भारी भीड़ वाले इलाकों में सन्नाटा

जनता कर्फ्यू के मद्देनजर जम्मू संभाग में रघुनाथ बाजार, जीवल चौक, गांधी नगर, विक्रम चौक, बेयर हाउस आदि इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ये शहर के वो इलाके हैं जहां भारी भीड़ रहती थी। लोगों की आवाजाही के साथ ही वाहनों की भी अच्छी-खासी भीड़ होती थी। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए खुद को घरों में ही कैद रखना ज्यादा अच्छा समझा है।
01:46 PM, 22-Mar-2020
जम्मू संभाग के चिनैनी में भी जनता कर्फ्यू का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। कर्फ्यू का पालन करते हुए लोग घरों में ही हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। चिनैनी के हॉस्पिटल में जनता कर्फ्यू के मद्देनजर ओपीटी सुविधा बंद कर दी गई है। वहीं कोरोना वायरस से निपटने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी सरकारी कार्यालयों में 23, 24 और 25 मार्च को छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

01:03 PM, 22-Mar-2020
जम्मू संभाग के आरएस पुरा बॉर्डर से सटे रिहायशी इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए लोग घरों में ही हैं। वहीं कोरोना वायरस को मात देने के लिए कटड़ा में भी सन्नाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:57 AM, 22-Mar-2020
जम्मू संभाग में विश्नाह कस्बे के तारा चौक में पुलिस द्वारा तारबंदी करके बाद लोगों व वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। साथ ही इलाके में पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात है। वहीं कश्मीर संभाग के श्रीनगर, रामबन, अनंतनाग सहित सभी इलाकों में लोग जनता कर्फ्यू के मद्देनजर घरों में ही हैं। सड़कों पर लोगों की आवाजाही लगभग पूरी तरह से बंद है।

11:48 AM, 22-Mar-2020
जनता कर्फ्यू को लेकर की गई प्रधानमंत्री की अपील का जम्मू-कश्मीर के लोग पालन कर रहे हैं। जम्मू संभाग हो या कश्मीर संभाग, सभी इलाकों में लोग घरों में ही हैं। सभी क्षेत्रों में सड़कों पर लोगों और वाहनों की आवाजाही बंद है। वहीं प्रशासन की ओर कई इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही प्रशासन की ओर से भी जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की सभी कोशिशें की जा रही हैं।

09:24 AM, 22-Mar-2020

लगभग सभी बाजार बंद

हमेशा भीड़-भाड़ के साथ नजर आने वाला रियासी बाजार भी आज पूरी तरह बंद है। सभी दुकानों के शटर गिरे हुए हैं। बाजार में बिल्कुल सन्नाटा छाया हुआ है। इसके साथ ही सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों और कस्बे के बाजार भी पूरी तरह बंद हैं। 
09:18 AM, 22-Mar-2020

पुलिस मुख्यालय के आसपास की सड़क खाली

जम्मू-कश्मीर पुलिस मुख्यालय के आसपास की  सड़कें भी सुबह से सूनी हैं। कुछ पुलिसकर्मी ही नजर आ रहे हैं।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed