फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jansabha in rs pura

जम्मू-कश्मीर को आर्थिक केंद्र के रूप में उभरना होगी प्राथमिकता: आजाद

विज्ञापन
Jansabha in rs pura
डीपीएपी प्रमुख ने आरएस पुरा में जनसभा को किया संबोधित
विज्ञापन

सरकारों पर लगाया जम्मू-कश्मीर की अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को जनसभा कर सरकारों पर आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर की हमेशा अनदेखी की गई है। कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो सुधार होगा। जम्मू-कश्मीर को आर्थिक केंद्र के रूप में उभरना प्राथमिकता होगी।
आरएस पुरा के एक रिजॉर्ट में पार्टी जोनल प्रधान व पूर्व मंत्री गारू राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी प्रमुख ने कहा कि एक के बाद एक सरकार जम्मू-कश्मीर में रही, लेकिन लोगों के साथ इंसाफ नहीं किया। बोले कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए युवाओं को रोजगार देने के साथ बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं दीं, लेकिन बाद में किसी ने इधर ध्यान नहीं दिया। जम्मू-कश्मीर का युवा बेरोजगार है, नशे की ओर बढ़ रहा है। इसका कारण है कि शिक्षित को नौकरियां सरकार नहीं दे रही है। पढ़े-लिखे युवा को नौकरी तो दूर अब निजी संस्थानों में भी काम नहीं मिल रहा है। इसलिए, अब वे दूसरे राज्यों में जा रहे हैं।
विज्ञापन

आजाद ने आरएस पुरा के सीमांत लोगों की समस्या पर कहा कि आज भी यहां लोगों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पांच-पांच मरले के प्लॉट देने की प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन, उनके बाद सरकारों ने इस प्रक्रिया पर कोई कार्य नहीं किया। इसके चलते आज भी सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान नहीं मिल पाए। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात करेंगे। आजाद ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कटाक्ष किया कि आज धर्म, जाति के नाम पर राजनीति हो रही है। लेकिन, उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को ऐसा न करने की हिदायत दी है। आजाद ने आश्वासन दिया कि अगर वह सत्ता में आए तो सभी वर्गों की बेहतरी के लिए काम करेंगे। मौके पर पूर्व राज्य महासचिव आरएस चिब, जोनल प्रधान गारू राम ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी उपाध्यक्ष जीएम सरूरी, प्रवक्ता सलमान नजामी, सोबत अली, बलवीर सिंह अज्जी, अशोक भगत, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा पुख्ता बनाने की जरूरत

जनसभा के बाद डीपीएपी प्रमुख ने पत्रकारों से बात करते हुए पुंछ में आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि कुछ सालों से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई थी। लेकिन, एक बार फिर राजोरी व पुंछ में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। केंद्र व प्रदेश प्रशासन को मिलकर सुरक्षा को और मजबूत बनाना चाहिए। आम लोगों से संपर्क बढ़ाया जाए और सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जाए।

---
सभा में छह लोगों की कटी जेब
सभा के बाद जब वहां लोग खाना खा रहे थे तब वहां भीड़ में छह लोगों की जेब काटे जाने की जानकारी मिली। लोगों ने इसकी जानकारी पार्टी के महासचिव आरएस चिब को दी। साथ ही पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि सभा में कोई जेबकतरों का गिरोह सक्रिय था, जिसने भीड़ में लोगों की जेब से पर्स निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed