{"_id":"64f8f4d2f14cba0eec0b0484","slug":"janmashtami-news-jammu-news-c-10-jam1008-197034-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फूलों से सजे रथ में सवार कान्हा ने किया\n\nशहर का भ्रमण, 40 झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फूलों से सजे रथ में सवार कान्हा ने किया शहर का भ्रमण, 40 झांकियों ने मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- श्री रघुनाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली, नंद गोपाल के दर्शन करने उमड़े भक्त
- भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने उमड़े भक्त, 50 जगह हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। फूलों से सजा रथ, इस पर सवार कान्हा, हजारों की संख्या में श्रद्धालु और हर तरफ राधाकृष्ण के जयघोष गूंज रहे हैं। यह नजारा बुधवार को शहर में धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से सनातन धर्म समाज के सहयोग से जन्माष्टमी पर निकाली रथयात्रा में देखने का मिला। शाम चार बजे रघुनाथ मंदिर परिसर से शुरू हुई रथयात्रा शहर का भ्रमण करती हुई आगे बढ़ी। 40 से अधिक झांकियां थीं, जो प्रमुख 12 बाजारों से होते हुए गुजरीं। इनके माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाओं को कलाकारों ने अपनी कला से बयां किया।
श्री रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ रथयात्रा का आगाज हुआ। सबसे आगे श्रीकृष्ण की वेशभूषा में सजे कलाकार रथ पर सवार थे। रथ को भक्तजन रस्सियों के सहारे खींचते आगे बढ़ रहे थे। रथ रेजिडेंसी रोड, शहीदी चौक, कनक मंडी, सिटी चौक, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पक्का डंगा से होते हुए मोती बाजार, राज तिलक रोड, पुराने अस्पताल, सिटी चौक से होकर वापस रघुनाथ मंदिर में संपन्न हुई। 50 से अधिक स्थानों पर रथयात्रा का स्वागत किया गया। भक्तों के लिए बाजार एसोसिएशनों ने खाने-पीने के स्टाल लगाए थे। इनमें हलवा, चाय, कोलड्रिंक, फल आदि शामिल थे। कार्यक्रम में मेयर राजेंद्र शर्मा, धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी अजातशत्रु, चैंबर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार दधीचि व अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
-- --
कनक मंडी : मुस्लिम भाईचारे
ने किया रथयात्रा का स्वागत
कनक मंडी में धार्मिक सौहार्द देखने को मिला। पुरानी परंपरा को जारी रखते हुए मुस्लिम भाईचारे ने रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा में शामिल झांकियों में कान्हा हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बने। ढोल की थाप पर भक्तजन नाचते-गाते और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई देते दिखे। कश्मीरी पंडित समाज की ओर से निकाली गई झांकी में भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता को बड़ी सुंदरता से दर्शाया गया। एक अन्य झांकी में श्री कृष्ण के साथ गवालों के संबंधों में बयां किया गया।
विज्ञापन
-- -
झांकी में चंद्रयान-3 की
सफलता को भी दिखाया
रथयात्रा में शामिल अधिकांश झांकियों में चंद्रयान-3 को बयां करती हुई झांकी हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। इसमें दिखाया गया कि कैसे देश के वैज्ञानिकों ने कठिन परिश्रम से चंद्रयान-3 की चांद पर साफ्ट लैंडिंग कराई। झांकी में चंद्रयान-3 के लैंडर को दिखाया गया।