फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Janmashtami 2023: Religious programs will be held at 50 places in Jammu city

जन्माष्टमी आज: जम्मू शहर में 50 स्थानों पर होंगे धार्मिक कार्यक्रम, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी शुभकामनाएं

Thu, 07 Sep 2023 10:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 07 Sep 2023 10:43 AM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर में रहने वाले लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रार्थना करते हैं कि यह त्योहार हमें विकसित जम्मू कश्मीर के लक्ष्य की ओर प्रेरित करे और सभी के लिए शांति और समृद्धि का संदेशवाहक बने।

विज्ञापन
Janmashtami 2023: Religious programs will be held at 50 places in Jammu city
जन्माष्टमी 2023 - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू शहर में गुरुवार को जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। शहर में करीब 50 स्थानों पर धार्मिक आयोजन होंगे। मुख्य कार्यक्रम मुट्ठी स्थित इस्कॉन मंदिर में होगा। यहां शाम छह बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जो मध्यरात्रि तक चलेगा। रघुनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी, जबकि शास्त्री नगर चौक में दही हांडी फोड़ कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन

मंदिरों से लेकर घरों की सजावट इस पर्व के महत्व को बयां कर रही है। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे मंदिर दिलकश नजारा पेश कर रहे हैं। इस्कॉन मंदिर में शाम को पूजा-अर्चना के साथ श्रीकृष्ण उत्सव शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे कान्हा के जन्म पर उत्सव मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को श्रील प्रभुपाद प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा। इसमें दोपहर 12 बजे कथा, अभिषेक और पुष्पांजलि होगी। शास्त्रीनगर के श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुख्य चौक में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल बोले-  भगवान कृष्ण भक्ति, अनुशासन, कर्तव्यों के प्रतीक

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर में रहने वाले लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा भगवान कृष्ण भक्ति, अनुशासन, स्थिति-प्रज्ञा, स्वीकृति और नियत कर्म- निर्धारित कर्तव्यों के प्रतीक हैं। भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने वाले इस पवित्र त्योहार पर हमें खुद को उनकी शाश्वत शिक्षाओं के प्रति समर्पित करके प्रेम, शांति, भाईचारे और करुणा से भरे समाज का निर्माण करना चाहिए। यह त्योहार हमें विकसित जम्मू कश्मीर के लक्ष्य की ओर प्रेरित करे और सभी के लिए शांति और समृद्धि का संदेशवाहक बने। एडीजीपी मुकेश सिंह तथा डिव काम रमेश कुमार ने भी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed