{"_id":"640c33438f05f50258035b63","slug":"jamu-kashmir-budget-2023-youth-expect-employment-and-quality-and-affordable-education-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Budget 2023: जम्मू कश्मीर के बजट से युवाओं को रोजगार की उम्मीद, गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Budget 2023: जम्मू कश्मीर के बजट से युवाओं को रोजगार की उम्मीद, गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा की मांग
Sat, 11 Mar 2023 01:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:38 PM IST
सार
युवाओं को रोजगार चाहिए, जिसका सभी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में भर्तियां नियमित रूप से नहीं हो रहीं, उनमें रिक्त पदों पर भर्तियां हों, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
Budget 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में जम्मू-कश्मीर के लिए सत्र 2023-24 के लिए बजट पेश होने वाला है। इस बजट से युवाओं को काफी उम्मीदें हैं। युवाओं का कहना है कि प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में बेरोजगारी चरम पर है। जम्मू-कश्मीर का युवा रोजगार के लिए सड़क पर है। युवाओं ने कहा कि प्रदेश में नए-नए उद्योग स्थापित हों, ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। साथ ही कृषि क्षेत्र और पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार सृजित किए जाएं। शिक्षा सस्ती हो और व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन
भर्तियां नियमित न होना बड़ा मुद्दा
युवाओं को रोजगार चाहिए, जिसका सभी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में भर्तियां नियमित रूप से नहीं हो रहीं, उनमें रिक्त पदों पर भर्तियां हों, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। यहां सबसे बड़ा मुद्दा है कि भर्तियां नियमित नहीं हो रही है। - अनन्या, छात्रा।
विज्ञापन
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में हो सुधार
सरकार को रोजगार सृजन पर ध्यान देना चाहिए। बजट में मिलने वाले फंड का सही इस्तेमाल हो। हम देख रहे हैं कि स्वास्थ्य क्षेत्र में निजीकरण काफी ज्यादा हो गया है। हम चाहते हैं कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो। इससे लोगों को सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। - शांतनु, छात्र।
विज्ञापन
व्यावसायिक शिक्षा पर दिया जाए ज्यादा ध्यान
शिक्षण संस्थाओं में और अधिक निवेश हो। व्यावसायिक शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। अन्य राज्यों की तुलना में जम्मू-कश्मीर में उद्योग कम हैं। जितना अधिक यहां पर औद्योगिकरण होगा, उतना ही यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। यहां पर यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं की ज्यादा किल्लत है। उम्मीद है कि यातायात और स्वास्थ्य में भी निवेश होने चाहिए। - योगेश्वर, छात्र।
हमारे लिए रोजगार सबसे बड़ी चुनौती
हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है रोजगार की। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से यह उम्मीद की जा रही थी कि यहां पर उद्योग स्थापित होंगे। लेकिन यहां अभी भी उद्योगों की कमी है। ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित हों, ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। साथ ही स्थानीय स्तर के उद्योग को विकसित किया जाना चाहिए, ताकि लोगों के लिए रोजगार सृजित हो सके और सरकार के लिए राजस्व भी। - आशीष बंद्राल, छात्र।