फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu,crime, froud, chargesheet

Jammu News: निवेश व लोगों को जोड़ने पर बोनस के लालच में ठगे 60 लाख

विज्ञापन
jammu,crime, froud, chargesheet
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पंद्रह दिन में निवेश पर बोनस और जमाकर्ताओं का नेटवर्क बनाने पर अतिरिक्त पैसे का लालच देकर जम्मू-कश्मीर के लोगों से 60 लाख रुपये ठग लिए गए। वीरवार को नेटवर्किंग कंपनी के छह लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर हुआ। क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने स्वर्ण भव्य गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधन निदेशक सहित अन्य लोगों को आरोपी बना कर 1266 पेज की चार्जशीट दर्ज की।

मामला 2017 का है जब ठगों ने स्वर्ण भव्य गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड नामक निजी कंपनी हरियाणा में बनाई। कंपनी का प्रबंधन निदेशक बलविंदर कुमार था। उसके साथ हरियाणा का सुशील कुमार, संदीप कुमार, दीपक सिंह, नई दिल्ली का सफाली सिंह और पंजाब का मनवीर सिंह गिरोह में शामिल थे। तीन साल बाद शिकायत के आधार पर आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया गया। पुलवामा निवासी मोहम्मद यूनिस, श्रीनगर के असरार अहमद, पुंछ के अयाज अहमद और राजोरी के मुश्ताक डार ने क्राइम ब्रांच जम्मू में धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी थी। शिकायत में बताया था कि अक्तूबर 2017 में आरोपी जम्मू-कश्मीर में आए। लोगों को निवेश पर बोनस व कई आकर्षित ऑफर दिए गए। कंपनी बड़े होटलों में सेमिनार करवाती थी और लोगों को हर 15 दिन के बाद जमा राशि पर बोनस व जमाकर्ताओं का एक नेटवर्क बनाने पर अतिरिक्त बोनस देने का वादा किया गया। इससे कंपनी ने मात्र तीन महीने में ही स्थानीय लोगों से भारी रकम ऐंठ ली। क्राइम ब्रांच ने शिकायत का प्रारंभिक सत्यापन किया और धोखाधड़ी के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed