फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu zoo

Jammu News: जंबू जू से जम्मू की बदलेगी दिशा, मंदिरों के शहर में पर्यटन को लगेंगे पंख

विज्ञापन
jammu zoo
- 15 दिन में वन्यजीव संरक्षण मांडा से नए जू में शिफ्ट होंगे जानवर और पक्षी
विज्ञापन




- इसी माह महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण को शुरू करने की तैयारी



अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। शहर से सटे नगरोटा के खानपुर में महत्वाकांक्षी परियोजना जंबू जू के शुरू होने से जम्मू को नई दिशा के साथ पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। अभी तक जम्मू संभाग में पर्यटकों का पटनीटॉप, सनासर, मानसर, सुचेतगढ़ बॉर्डर आरएस पुरा आदि स्थानों पर आकर्षण रहा है। लेकिन जंबू जू मंदिरों के शहर के पर्यटन में नया अध्याय जोड़ने का काम करेगा। इस परियोजना के पहले चरण को अप्रैल के अंत तक शुरू करने के लिए अगले 15 दिन में वन्यजीव संरक्षण विभाग मांडा से विभिन्न प्रजातियों के जानवरों और पक्षियों को जंबू जू में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जंबू जू में विभिन्न इंक्लोजर के निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पहले चरण में जंबू जू में 17 छोटी-बड़ी प्रजातियों के वन्य जीवों और पक्षियों को रखा जा रहा है। इसके लिए जल्द वन्यजीव संरक्षण मांडा से चीतल, सांभर, नील गाय, विभिन्न प्रजातियों के हिरन, तेंदुए आदि जंबू जू में शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जंबू जू के शुरू होने से आर्थिक गतिविधियों के साथ स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी। 3200 कनाल भूमि पर जंबू जू में काला भालू, स्लाॅथ भालू, मगरमच्छ, तेंदुए, हिरन, सांप आदि की प्रजातियों को रखा जाना है।
विज्ञापन


----

जंबू जू को जल्द शुरू करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। इसी माह वन्यजीव संरक्षण मांडा से विभिन्न प्रजातियों के जानवर और पक्षी जंबू जू में शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरज गुप्ता, प्रधान सचिव, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed