{"_id":"632434cc72dda669c4406e6f","slug":"jammu-youths-celebrate-holiday-on-maharaja-hari-singh-birth-anniversary-23-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा की जयंती पर अवकाश: जहां खाई थीं लाठियां, अब वहीं ढोल नगाड़ों संग मना रहे जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा की जयंती पर अवकाश: जहां खाई थीं लाठियां, अब वहीं ढोल नगाड़ों संग मना रहे जश्न
Fri, 16 Sep 2022 02:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:03 PM IST
सार
युवाओं का कहना है कि आंदोलन के दौरान प्रशासन ने तवी पुल पर 144 लागू की। पुलिस ने कई बार उन पर लाठियां भी भांजी, लेकिन आज वे यहीं पर एकत्रित होकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग पर सहमति जताई है। इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं में बेहद खुशी है। शुक्रवार को जम्मू शहर में विभिन्न जगहों पर ढोल नगाड़ों के साथ युवा अपनी मांग पूरी होने पर जश्न मनाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
शहर के तवी पुल के किनारे महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए हैं। यहां ढोल नगाड़ों और लोकगीतों की थाप पर युवा जशन मना रहे हैं। युवाओं का कहना है कि इसी जगह से आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा था। तब प्रशासन ने तवी पुल पर 144 लागू कर दी। पुलिस ने कई बार उन पर लाठियां भी भांजी, लेकिन आज वे यहीं पर एकत्रित होकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न नेताओं ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश के फैसले का स्वागत किया है। युवा राजपूत सभा, करणी सेना, डोगरा सदर सभा, महाजन सभा, डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा, ऑल एससी-एसटी कंफेडरेशन ने भी इस मांग का समर्थन किया था।
विज्ञापन