{"_id":"64103b0f71a4d7474d0a12b4","slug":"jammu-youth-protest-at-gandhi-nagar-against-jkssb-to-rollback-aptech-contract-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: जेकेएसएसबी के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: जेकेएसएसबी के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का किया घेराव
Tue, 14 Mar 2023 03:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 14 Mar 2023 03:12 PM IST
सार
युवाओं ने कहा कि एप्टेक जैसी ब्लैकलिस्टेड कंपनी को नौकरियों की परीक्षा लेने के अनुबंध से बाहर किया जाना चाहिए। इसकी जगह किसी अन्य कंपनी को परीक्षा लेने का काम सौंपा जाना चाहिए।
विज्ञापन
Jammu Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर के गांधी नगर में मंगलवार को एक बार फिर युवाओं ने जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एप्टेक जैसी ब्लैकलिस्टेड कंपनी को नौकरियों की परीक्षा लेने के अनुबंध से बाहर किया जाना चाहिए। इसकी जगह किसी अन्य कंपनी को परीक्षा लेने का काम सौंपा जाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का घेराव किया। प्रदर्शन में शामिल एक युवा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनके प्रदर्शन के समर्थन में कुछ दिन पहले ट्वीट किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि वे जानना चाहते हैं कि आखिर किस दबाव के चलते उन्हें ट्वीट हटाना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे युवाओं की चिंता को समझते हैं। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने हाल ही में कहा है कि बहुत सारी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अगर इस प्रक्रिया को रोका गया तो यह उनकी तिथि को आगे बढ़ाना पड़ेगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया में देरी होगी। उन्होंने कहा कि हालांकि वे समझते हैं कि युवाओं की परेशानी को समझा जाना चाहिए।
विज्ञापन