{"_id":"6802bc6f267df4340a06b757","slug":"jammu-youth-amu-jammu-news-c-10-lko1027-592516-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू के युवाओं के स्टार्टअप से अमेरिकी संस्थान ने मिलाया हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू के युवाओं के स्टार्टअप से अमेरिकी संस्थान ने मिलाया हाथ
विज्ञापन
- दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मिलेगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू के कुछ युवाओं द्वारा बनाए गए डिजिटल हेल्थकेयर स्टार्टअ ''ओ-हेल्थ'' से अमेरिका संस्थान मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) ने हाथ मिलाया है। एमआईटी अब शोध करने में ओ-हेल्थ की सहायता करेगा। इससे ओ-हेल्थ को दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।
''ओ-हेल्थ'' की स्थापना अरुणोदय सिंह ने की है। यह देश में अपने तरह का पहला हेल्थ स्टार्टअप है, जो दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करता है। अब तक यह कठुआ, हीरानगर, बिलावर, डोडा और रामनगर जैसे इलाकों में अपनी टेली-हेल्थ सेवाओं के माध्यम से 30,000 से अधिक रोगियों को लाभ पहुंचा चुका है।
इस साझेदारी के बाद एमआईटी की कंप्यूटर साइंस और एआई लैब दूरदराज के इलाकों के रोगियों के इलाज में डॉक्टरों की मदद करने के लिए एआई टूल विकसित करेगी। इस दौरान अरुणोदय सिंह ने कहा कि इस साझेदारी से न केवल ओ-हेल्थ, बल्कि पूरे जम्मू और कश्मीर को मदद मिलेगी।