फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, world labour day

Jammu News: श्रमिकों को अधिकारियों के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
jammu, world labour day
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर उद्योग संघ गंग्याल भवन में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उद्योग संघ गंग्याल (एओआई) के भवन में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। श्रम विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम आयुक्त, जेकेएएस स. चरणदीप सिंह (जेकेएएस) ने श्रम दिवस के महत्व और श्रमिकों के कर्तव्यों और अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने जोर दिया कि कर्मचारियों और नियोक्ता के बीच अच्छे संबंध उद्योगों और देश के विकास की दिशा में एक रोडमैप है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एओआई के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने कर्मचारियों और नियोक्ता के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि श्रम विभाग को सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करना चाहिए। श्रम विभाग से संजय भट्ट, शिविका शर्मा, बाल विकास विभाग से सविता शर्मा ने कर्मचारियों के कल्याण के लिए योजना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएसआईसी से डॉ. पर्किन रैना ने श्रमिकों के लिए ईएसआईसी की विभिन्न लाभार्थी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान संजय लंगर, मुख्य लेखा अधिकारी भविष्य निधि और ईएसआईसी निमिषा आनंद, सहायक श्रम आयुक्त रूपाली जसरोटिया, संदीप ओहरी, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed