फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu will suffer power cuts till march

जम्मू को मार्च तक सहनी होगी बिजली कटौती

Mon, 18 Jan 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 18 Jan 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
jammu will suffer power cuts till march

शीतकालीन राजधानी जम्मू में रहने वाले लोगों को मार्च तक बिजली कटौती से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दरअसल, आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट पर कार्य के लिए निर्माण एजेंसी को सरकार की ओर से 31 मार्च तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन


इस वजह से पावर शट डाउन कर बिजली ढांचे पर कार्य विभिन्न इलाकों में चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। बिजली ढांचे पर अन्य कार्य की वजह से भी बिजली गुल रहना आम समस्या बन गई है।
विज्ञापन


सोमवार को भी लोगों को घंटों बिजली गुल रहने का सामना करना पड़ा। 33 केवी लाइन पर कार्य के चलते कनाल रोड, प्रेम नगर, गुम्मट, ज्यूल, कृष्णा नगर, साइंस कालेज और इसके आसपास के इलाकों में सुबह दस से शाम चार बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में 21, 24, 28 और 31 जनवरी को भी इसी समय बिजली गुल रहेगी। महेश पुरा चौक, बख्शीनगर, रिहाड़ी कालोनी, रेशम घर और इसके आसपास के इलाकों में भी  सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक बिजली की आपूर्ति गुल रही।


कृष्णा नगर, डोगरा मोहल्ला, साइंस कालेज, शिव मंदिर, न्यू कृष्णा नगर, चांद नगर, अभिनव थियेटर, पटेल नगर, शक्ति नगर, लेन नंबर पांच, आठ, नौ, दस और 12 के अलावा मोहिंद्र नगर, इंदिरा थियेटर, गवर्नमेंट क्वार्टर, एलआईसी आफिस, जुल्लाका मोहल्ला, कर्ण नगर, काली मंदिर, अंबफला, उस्ताद मोहल्ला, हरि सिंह महल का पिछला क्षेत्र, पीरखो मंदिर, प्रेम नगर, टाली मोढ़, पीर बाबा, न्यू प्लाट क्षेत्र, सरवाल, तवी विहार क्षेत्र, सिद्दड़ा, न्यू रिहाड़ी, ओल्ड रिहाड़ी, पीडब्लूडी क्वार्टर, डोगरा हाल, प्रेम नगर, क्रिश्चन कालोनी, भगवती नगर, अशोक लेन, शिव मंदिर क्षेत्र उदयवाला, अकलपुर, संग्राम पुर, जीएमसी, बख्शीनगर, कमला पैलेस, भारत नगर, कबीर कालोनी आदि में आए दिन की तरह सुबह नौ से सायं पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed