फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: Weather created trouble in the jammu kashmir several kachha house collapse

J&K Weather: बिगड़े मौसम ने मचाया तांडव, भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, कई घर ढहे, स्कूल बंद

Sun, 03 Mar 2024 02:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 02:07 PM IST
सार

रामबन और बनिहाल के बीच कई हिस्सों में भूस्खलन, कीचड़ और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही बंद है।

विज्ञापन
Jammu kashmir news: Weather created trouble in the jammu kashmir several kachha house collapse
घाटी में बर्फबारी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में रविवार को मौसम में कुछ सुधार हुआ है। इससे पहले शनिवार को दूसरे दिन भी खराब मौसम आफत लेकर आया। रामबन और बनिहाल के बीच कई हिस्सों में भूस्खलन, कीचड़ और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही बंद है। राजोरी के मनूर गाल इलाके में पहाड़ से पत्थर गिरने पर मेटाडोर सवार छह यात्री घायल हो गए। पुंछ के मंडी में दो और कठुआ के बनी में चार कच्चे मकान गिर गए। तूफान से पुंछ क्षेत्र में एक स्कूल की छत उड़ गई जबकि जम्मू संभाग के कई जिलों में स्कूल बंद रहे। संभाग के कई नदी-नाले उफान पर हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सलूनिया और लखाना में भूस्खलन के कारण जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग डेढ़ घंटा अवरुद्ध रहा। मूसलाधार बारिश के कारण कई नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था चरमराई रही। श्री माता वैष्णो देवी के लिए कटड़ा-सांझीछत चापर खराब मौसम को देखते हुए रद्द करनी पड़ी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 3 मार्च को जम्मू-कश्मीर के मौसम में सुधार आएगा, लेकिन 6 और 7 मार्च को फिर कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी हुई है। राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में दिनभर मूसलाधार बारिश रही। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिर रही है, जिससे पारे में गिरावट आई है। कई नदी-नालों में जलस्तर बढ़ जाने से लोगों को वहां न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल नत्थाटाप, जुगधार, शिवगढ़धार, सियोजधार, लद्दाधार के अलावा पीरपंजाल के क्षेत्र में नई सफेद चादर बिछी। जम्मू सहित उधमपुर के कई हिस्सों में ओलावृष्टि हुई। जिला किश्तवाड़ के गांव पाडर के सुमचाम, कबन, गांधारी मचैल, लुसेंड़ी आदि के साथ वाड़वन के कई गांवों में बर्फबारी हुई है। किश्तवाड़ के मुगलमैदान , दच्छन आदि गांवों में आंशिक रूप से कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। दच्छन इलाके के हिरवांय नाला में हिमसख्लन से मार्ग अवरुद्ध हुआ। जिला राजोरी और पुंछ में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ में हिमस्खल में फंसे छह ट्रैकर बचाए, सात जिलों में आज एवलांच की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सात जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। 24 घंटों में डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, रियासी, अनंतनाग और कुलगाम में 2200 मीटर से ऊपर के इलाकों में मध्यम स्तर के हिमस्खलन की संभावना है। कुपवाड़ा, गांदरबल, बांदीपोरा और बारामुला में संभावना ज्यादा है। लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। डायल 112 पर लोग मदद मांग सकते हैं। उधर, पुंछ जिले के सुरनकोट में पीर पंजाल के पहाड़ों पर ट्रैकिंग के लिए गए छह ट्रैकर पोशाना में एवलांच में फंस गए। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान की अगुवाई में कर्मचारियों ने सबको सुरक्षित निकाल लिया है।

चौबीस घंटे में हुई बारिश/स्थान मिलीमीटर

  • गुलमर्ग 100.1
  • श्रीनगर 20.5
  • काजीगुंड 45.4
  • पहलगाम 28.3
  • कुपवाड़ा 62.6
  • कोकरनाग 30.4
  • जम्मू 6.7
  • बनिहाल 74.4
  • बटोत 41.9
  • कटड़ा 9.0
  • भद्रवाह 55.4

प्रदेश के पारे में 8 से 11 डिग्री तक गिरावट

मौसम में आए बदलाव के कारण जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। इसमें कई हिस्सों में तापमान 8 से 11 डिग्री तक लुढ़का है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 21.0 और शुक्रवार की रात का पारा 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 10.2, बटोत में 11.6, कटड़ा में 19.0, भद्रवाह में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 7.1 डिग्री गिरकर 6.0, पहलगाम में 5.7, गुलमर्ग में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में शुक्रवार रात का पारा माइनस 2.0 और लेह में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितनी बर्फ गिरी

  • गुलमर्ग-डेढ़ फीट
  • सोनमर्ग-दो फीट
  • दूधपत्थर- एक फीट
  • पीर की गली- तीन फीट
  • सिंथनटाप- दो फीट
  • गुरेज घाटी-दो फीट
  • जेड गली-एक फीट
  • फर्किया टाप-दो फीट
  • जोजीला-ढाई फीट
  • पहलगाम-एक फीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed