{"_id":"634672c52c18d405c6123ed3","slug":"jammu-voter-registration-living-for-one-year-heat-up-politics-pdp-nc-oppose-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election in JK: जम्मू मतदाता पंजीकरण पर सियासत गरमाई, महबूबा बोलीं- डोगरा संस्कृति को पहला झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election in JK: जम्मू मतदाता पंजीकरण पर सियासत गरमाई, महबूबा बोलीं- डोगरा संस्कृति को पहला झटका
Wed, 12 Oct 2022 01:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:26 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने कहा किनए आदेश से यह स्पष्ट है कि जम्मू में भारत सरकार की औपनिवेशिक बसाने वाली परियोजना शुरू हो गई है। उन्होंने डोगरा संस्कृति, पहचान, रोजगार और व्यवसाय को पहला झटका दिया है।
विज्ञापन
voting new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू जिला उपायुक्त की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार जम्मू में एक साल से रह रहे लोग मतदान कर सकेंगे। इसे लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इस आदेश को डोगरा संस्कृति को पहला झटका बताया है। वहीं, नेशनल कांफ्रेंस का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में 25 लाख गैर-स्थानीय मतदाताओं को जोड़ने की योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जारी नए आदेश से यह स्पष्ट है कि जम्मू में भारत सरकार की औपनिवेशिक बसाने वाली परियोजना शुरू हो गई है। उन्होंने डोगरा संस्कृति, पहचान, रोजगार और व्यवसाय को पहला झटका दिया है।
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के बीच धार्मिक और क्षेत्रीय विभाजन पैदा करने के भाजपा के प्रयासों को विफल किया जाना चाहिए। क्योंकि चाहे वह कश्मीरी हो या डोगरा, हमारी पहचान और अधिकारों की रक्षा तभी संभव होगी जब हम सामूहिक लड़ाई लड़ेंगे।'
विज्ञापन
वहीं, नेशनल कांफ्रेंस ने कहा कि भाजपा चुनावों से 'डरती' है और जानती है कि वह बुरी तरह हारेगी। नेकां का कहना है कि सरकार जम्मू-कश्मीर में 25 लाख गैर-स्थानीय मतदाताओं को जोड़ने की अपनी योजना के साथ आगे बढ़ रही है। इस कदम का विरोध करते हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों को इन साजिशों को मतदान में पराजित करना होगा।
आदेश में क्या लिखा है
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जम्मू जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है कि जम्मू में रहने वाले किसी नागरिक के पास अपनी रिहाइश साबित करने के लिए अगर कोई निर्धारित दस्तावेज नहीं है, तब भी वह मतदाता बनकर अपने वोट का इस्तेमाल कर सकता है।
आदेश में तहसीलदारों को आवास प्रमाण पत्र जारी करने के अधिकार दिए गए हैं, जो मौके पर जाकर उनकी रियाइशी की जांच करेंगे और इसके आधार पर व्यक्ति मतदाता बन सकेगा। आदेश में कहा गया है कि प्रमाण पत्र जारी करने का लक्ष्य उन लोगों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जो रजिस्ट्रेशन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
जम्मू में एक साल से रह रहे लोग बन सकेंगे मतदाता, आदेश जारी
उधमपुर में एयर शो, आसमान में दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य और पराक्रम, देखें तस्वीरें