फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, volliball, sports

Jammu News: जम्मू के लड़के और उधमपुर की लड़कियां छाईं

Mon, 01 Apr 2024 08:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 01 Apr 2024 08:36 AM IST
विज्ञापन
jammu, volliball, sports
35वीं जेएंडके यूटी जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। उधमपुर जिले की लड़कियों की टीम ने सांबा को हरा कर 35वीं जेएंडके यूटी जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप अपने नाम कर इतिहास रच दिया। वहीं, गत विजेता जम्मू के लड़कों ने सांबा को हराकर इस साल का भी खिताब बरकरार रखा। एमए स्टेडियम में रविवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ।

इससे पहले लड़कों के वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले हुए, जिसमें सांबा ने गांदरबल को 3-2 से और जम्मू ने पुंछ को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में जम्मू ने सांबा को 25-12,25-18 और 25-15 के सेट स्कोर से 3-0 से हराकर विजेता का खिताब जीता। लड़कियों में उधमपुर ने सांबा को 25-12, 28-26, 22-25, और 25-23 के सेट स्कोर से 3-1 से हराया। इस अवसर पर जेएमसी के आयुक्त राहुल यादव मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ तकनीकी अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिला वॉलीबॉल संघों के पदाधिकारियों को ट्रॉफी व पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने प्रदेश से चैंपियनशिप में एकत्र हुए खिलाड़ियों से भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने के अलावा मजबूत और जीवंत राष्ट्र बनाने के आदर्शों का प्रसार करने का आह्वान किया। मौके पर चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक सरोज सेठी, खेल परिषद के सदस्य राजीव शर्मा, वीएजेके के महासचिव विजय कुमार मगोत्रा, सीईओ कुलदीप मगोत्रा, कार्यकारी उपाध्यक्ष सरदार एचएस गिल, कोषाध्यक्ष आरसी शर्मा, संयुक्त सचिव मोहम्मद तारिक, संभागीय खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह, सहायक निदेशक (एसएआई) सूर्य भानु प्रताप सिंह और विभिन्न वॉलीबॉल जिला संघों के अधिकारी, सदस्य और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed