{"_id":"37558944bcf5e5e9891946664b962470","slug":"jammu-university-youth-festival-brochure-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय के यूथ फेस्टिवल का ब्रोशर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विश्वविद्यालय के यूथ फेस्टिवल का ब्रोशर जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में आगामी 15 से 19 तक जनवरी को करवाए जा रहे यूथ फेस्टिवल के लिए वीरवार को कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने ब्रोशर जारी किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन और इंडियन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली और युवा सेवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से करवाए जा रहे इस फेस्टिवल में उत्तर भारत से करीब तीस विश्वविद्यालयों से युवा संगीत, नृत्य, ड्रामा, थियेटर, फाइन आर्ट और लाइब्रेरी गतिविधियों में अपने जलवे दिखाएंगे।
विज्ञापन
फेस्टिवल में विश्वविद्यालय के सभागार और सेमिनार हालों में 25 आयोजन किए जाएंगे। कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि ऐसे फेस्टिवल से स्थानीय विद्यार्थियों को देश के अन्य राज्यों की संस्कृति और अन्य गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इसमें रोजाना करीब चार हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे फेस्टिवल न सिर्फ युवाओं का जोश बढ़ाते हैं, बल्कि संस्कृति धरोहर को मजबूत बनाते हैं। फेस्टिवल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कई खेल आयोजन भी होंगे। फेस्टिवल में कारपोरेट सेक्टर और औद्योगिक क्षेत्र को भी अपने प्रोडक्ट दर्शाने का बेहतर मौका मिलेगा।
कुलपति ने कहा कि फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान डीआईक्यूए निदेशक डा. मीनाक्षी किलम, डीएसब्ल्यू के प्रो. पंकज श्रीवास्तव, प्रो. परमेश्वरी, जय कुमार शर्मा, प्रो. परीक्षित मन्हास, रंजीत कालरा, विनय ठुसू आदि मौजूद रहे।