{"_id":"35703178e748950048f2ae8fe3aea829","slug":"jammu-university-youth-fest-udghosh-concludes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JU यूथ फेस्ट-2015 का विधिवत समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JU यूथ फेस्ट-2015 का विधिवत समापन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में 30वें इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल -2015 सोमवार को विधिवत संपन्न हो गया। विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में समापन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी कटड़ा के उपकुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं, समारोह की अध्यक्षता जम्मू यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. आरडी शर्मा, भारतीय विश्वविद्यालय संघ के आब्जर्वर प्रो. अरुण पाटिल, स्टूडेंट्स वेल्फ्यर के डीन प्रो. पंकज श्रीवास्तव, कैंपस कल्चरल कमेटी की चेयरपर्सन प्रो.परमेश्वरी शर्मा, रजिस्ट्रार प्रो.मनोज धर व कैंपस कल्चर कमेटी के को चेयरपर्सन सुनील गुप्ता मंच पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि एसके जैन ने यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल के विजेता व उपविजेताओं की बधाई दी तथा उनके भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, सभी प्रतिभागियों को अपने विरासत, संस्कृति व कला प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बधाई दी। डीन, स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो.पंकज श्रीवास्तव ने भी अपने पांच दिनों के कार्यक्रमों व गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
भारतीय विश्वविद्यालय संघ के आव्जर्वर प्रो.अरुण पाटिल ने यहां पर तीसवें अंतर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल के सफलता पूर्वक समापन पर सभी को बधाई दी तथा कैंपस, सभागार, प्रबंध की तारीफ की। उन्होंने जम्मू यूनिवर्सिटी प्रशासन से कहा कि विजेताओं को इनाम के रूप में नकद पुरस्कार का भी प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदौर में देवी अहिल्याबाई यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन 12 से 16 फरवरी तक होगा।
जबकि यूथ फेस्टिवल में विजेताओं को ग्रैंड टोटल में दो-तीन अंकों को देना चाहिए ताकि उनके नतीजे बेहतर हो सके तथा यूथ फेस्टिवल का लाभ बच्चों को मिल सके। प्रो. परमेश्वरी शर्मा ने कहा कि पंद्रह से लेकर 18 तक विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्याथियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी और आज उन्हें उनके परिणाम मिलने का दिन है।
वहीं, जम्मू विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने बताया कि युवा महोत्सव उद्घोष-2015 में छह राज्यों के लगभग 25 विश्वविद्यालयों के 950 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें 25 कला विधाओं के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।