{"_id":"59c54fb44f1c1bb2688b5db4","slug":"jammu-university-student-bunion-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने विवि के दोनों गेट बंद कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने विवि के दोनों गेट बंद कराए
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष को शुक्रवार को विश्वविद्यालय कैंपस में प्रवेश न करने देने केआरोप पर संगठन ने विश्वविद्यालय के दोनों गेट बंद करा दिए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
छात्रों ने संगठन उपाध्यक्ष सीके शर्मा के एक प्रोफेसर की गाड़ी से घायल होने का भी आरोप जड़ा। कहा कि विश्वविद्यालय की एंबुलेंस से छात्र को जीएमसी ले जाया गया। उन्हेंबाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। लेकिन प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने एबीवीपी को समर्थन का आरोप जड़ते हुए कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष नहीं होते तो संगठन चुनाव का बहिष्कार करेगा।एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुंदन का कहना था कि कालेज केडीएलएल विभाग में फ्रेंच कोर्स का छात्र होने के बावजूद उन्हें विश्वविद्यालय में घुसने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
फीस रसीद दिखाई तो कहा गया कि यह कक्षा का समय नहीं।उन्होंने प्रशासन पर जानबूझकर संगठन कार्यकर्ताओं को कन्वेसिंग से रोकेजाने का आरोप जड़ा।